Kanpur News: शादी में फोटोग्राफर न लाने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बोली- नहीं चाहिए ऐसा दूल्हा

Kanpur News: शादी में सारी साज- सज्जा के बाद जयमाला की रश्म के लिए स्टेज पर दूल्हा- दुल्हन भी पहुंचे लेकिन एन वक्त पर दुल्हन शादी से मुकर गई.

0
323
Wedding In Hospital: प्रतीकात्मक चित्र
Wedding In Hospital: प्रतीकात्मक चित्र

Kanpur News: उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक दुल्हन ने बीते रविवार को अपनी बारात वापस लौटा दी। दुल्हन ने जयमाला के समय स्टेज पर ही दूल्हे को शादी से इंकार कर दिया। दरअसल, फोटोग्राफर की वजह से यह शादी टूट गई। सुनने में यह बात थोड़ी बेतुकी लग सकती है लेकिन यही सच है।

Kanpur News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र में एक किसान ने अपनी बेटी की शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। शादी की रौनक, ढोल-बाजा सब था, दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर आ गए। लेकिन जयमाला के स्टेज पर ही लड़की शादी से मुकर गई। दरअसल, स्टेज पर आने के बाद उसने देखा कि आसपास कोई फोटोग्राफर नहीं है। इस बात से वो इतना नाराज हो गई कि उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया।

1

Kanpur News: शादी न करने की जिद पर अड़ी दुल्हन

फोटोग्राफर न मिलने पर दुल्हन जिद पर अड़ गई। सभी ने उसको समझाया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। जब घर के बड़े-बुजुर्ग ने उसे समझाया तो उसने कहा कि जो लड़का व्यवस्था का सही तरीके से ध्यान नहीं रख सकता है वो जिंदगी भर मेरा क्या ही ख्याल रखेगा। मामला सीधा थाने में पहुंचा, इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को सुलझाया। पुलिस ने बताया दोनों पक्षों के बीच समझौता करा के लेन-देन की सभी चीजें वापस लौटा दी गई। आखिर में दूल्हे को दुल्हन लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा।

संबंधित खबरें:

UP News: दूल्हे को दुल्हन के घर के सामने नाचना पड़ा भारी, दुल्हन के घर वालों ने की मारपीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here