कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर ताबतड़तोड़ रैलियां , नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर बोले हमले

0
88
Karnataka Election 2023
Karnataka Election 2023

Karnataka Election 2023:कर्नाटक विधानसभा का चुनाव 10 मई को होने वाला है। इसके नतीजे 13 मई को आएंगे। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों की रैलियां और जनसभाएं अब अपने चरम पर हैं। आज बीजेपी की ओर से कर्नाटक में जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान लोगों के बीच पहुंचे हुए वहीं, कांग्रेस की ओर से पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेता चुनावी रैली में लोगों को संबोधित किए। बेलगावी में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,”कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानना की।” वहीं, प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Karnataka Election 2023
Karnataka Election 2023

Karnataka Election 2023: भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले- राजनाथ सिंह

कर्नाटक के बेलगावी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,”कांग्रेस ने धर्म के नाम पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानना की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा,”पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपये भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं।”

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कर्नाटक में रैली को संबोधित किया। उन्होंने मांड्या में कहा,”आज कांग्रेस विकास की बात कर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन उनकी विकास की हकीकत क्या थी, पंचवर्षीय योजना। एक प्रोजेक्ट बनता था एक पंचवर्षीय योजना लग जाती थी। अगली पंचवर्षीय योजना में उसका शिलान्यास होता था, तीसरी में कार्यावंटन होता था। चौथी पंचवर्षीय योजना के शुरू होते ही वह प्रोजेक्ट दम तोड़ देता था और प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं होता था।”

योगी ने आगे कहा,”एक ओर डबल इंजन की सरकार पीएफआई को बैन करती है और दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टिकरण का काम करती है, उन्हें धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम करती है। धर्म के आधार पर आरक्षण भारत के संविधान के विपरीत है, असंवैधानिक है।”

वहीं, कर्नाटक के बेलगावी में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “भाजपा की सरकार में आज कर्नाटक भारत के विकास का इंजन बना है। भाजपा की सरकार आए तो पीएफआई पर प्रतिबंध लग जाए लेकिन सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनें तो पीएफआई वालों को छोड़ने का पाप करें। ये आतंकवाद और आतंकवादियों का साथ देने का काम करते हैं।”

हम सच्चाई का संघर्ष कर रहे हैं- प्रियंका गांधी
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कर्नाटक के श्रृंगेरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा,”जब इंदिरा गांधी का सबसे मुश्किल संघर्ष का समय था तो यहां की जनता उनके साथ खड़ी रही। उनके खिलाफ भी एक केस लगाया गया और उनको भी संसद से निकाला गया। आप उन्हें संसद में वापस लाए।” प्रियंका ने आगे कहा,”आज उनके पोते राहुल गांधी पर उसी तरह से फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है और राहुल गांधी को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। हम सच्चाई का संघर्ष कर रहे हैं।”

वहीं,हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में गए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने हुबली में कहा,”अमित शाह जी जब हुबली आए तब उन्होंने मुझ पर निशाना साधा। कल स्मृति ईरानी ने भी धारवाड़ में मुझ पर ही निशाना साधा। आज येदियुरप्पा जी ने भी मुझ पर ही निशाना साधा। इतने लोग कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन निशाना मुझे ही बनाया गया। येदियुरप्पा जी की आलोचना मैं आशीर्वाद के तौर पर लेता हूं।”

यह भी पढ़ेंः

IIT छात्र सुसाइड केस में कलकत्ता HC का फैसला, फैजान के शव को कब्र से निकालने का दिया आदेश

‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित, आमिर खान और रवीना टंडन समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here