Karwa Chauth Mehndi Design 2021: करवा चौथ पर इन 10 मेहंदी डिजाइन को करें ट्राई, नहीं हटेगी लोगों की नजर

0
3592
Karwa Chauth Mehndi design 2021:
Karwa Chauth Mehndi design 2021:

Karwa Chauth Mehndi Design 2021: करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चांद को देखने के बाद ही व्रत को तोड़ती हैं। इस‍ दिन वह सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दौरान हाथों पर मेहंदी रचाना शुभ माना जाता है क्‍योंकि इसे सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी इस करवाचौथ शानदार मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो ये खूबसूरत डिजाइन बनवा सकती हैं। 

अगर आप सिंपल और शानदार मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो यह डिजाइन आपके लिए काफी अच्छा है। सिंपल और रॉयल लुक देने के लिए काफी सुंदर है।

image 19

समय कम है और हाथों को सुंदर तरह से भरना भी है तो यह बेल डिजाइन वाली मेहंदी अच्छी है। इससे हाथ भरा भरा भी लगेगा और करवा चौथ के दिन काफी सुंदर भी लगेगा।

image 20

करवा चौथ बिना मेहंदी के पूरा नहीं होता है। पर आजकल की कामकाजी महिलाओं के पास इतना समय नहीं होता है। यह डिजाइन व्यस्त लोगों के लिए सही है। समय कम और सुंदर अधिक लगेगी।

image 21

इसे दुल्हन मेहंदी कहते हैं। अगर आपकी अभी अभी शादी हुई है और आप अपने सुंदर हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से भरना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं।

image 22

इसे फुल हैंड मेहंदी कहते हैं। किसी को मेहंदी पसंद होती है तो किसी को बस रसम निभाने के लिए लगानी होती है। अगर आपको मेहंदी से प्यार है तो इसे लगा सकती हैं।

image 23

यह सुंदर, सिंपल और शानदार डिजाइन है। इसे लगाने लिए आपको किसी की जरूरत नहीं है। अगर आप थोड़ा बहुत मेहंदी लगाना जानती हैं तो इसे अपने हाथ से लगा सकती हैं।

image 24

पूरे हाथ में मेहंदी नहीं लगानी है। फूल- पत्ती वाला डिजाइन अधिक पसंद है तो इसे लगा सकती हैं। सोलह श्रृंगार पर यह मेहंदी चार चांद लगा देगी।

image 25

यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसे आसानी से लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए अधिक समय भी नहीं लगेगा।

image 26

अगर आप पैरों में मेहंदी लगानी चाहती हैं तो इसके लिए भी हम डिजाइन लेकर आए हैं। इस तरह आप करवा चौथ के दिन अपने पैरों में मेहंदी लगा सकती हैं।

image 27

पैरों में अगर भरी मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं तो कोई बात नहीं यह सिंपल डिजाइन लगा सकती हैं।

image 28

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन पर लगानी है मेहंदी तो इन 5 डिजाइन को ना करें नजर अंदाज, हर कोई करेगा तारीफ

Hartalika Teej Special: तीज पर लगानी है मेंहदी तो इन पांच Designs को ना करें नजरअंदाज, हर कोई करेगा तारीफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here