जिला पंचायत कवर्धा के CEO और वन मंडल अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई

0
338
Kawardha News
Kawardha News

Kawardha: कवर्धा राज्य शासन की ओर से शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम और वन मंडल अधिकारी दिलराज प्रभाकर के स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद समारोह का आयोजन किया था।

संघ द्वारा दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तबादले के बाद जिला पंचायत सीईओ विजय राम को अम्बिकापुर नगर निगम का आयुक्त और दिलराज प्रभाकर को खैरागढ़ का वन मंडलाधिकारी बनाया गया है। विदाई समारोह में इन दोनों अधिकारियों ने अपना-अपना अनुभव साझा करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिला प्रशानिक अधिकारियों की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुदेश तिवारी ने किया।

kawardha
kawadha

बेहतर काम को सराहा

विदाई समारोह में (Kawardha) कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर बीएस उइके , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील कुमार अग्रवाल राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी ,उप संचालक कृषि एमडी डडसेना ,लवन सिंह कंवर सहायक प्राध्यापक द्वारा विदा ले रहे अधिकारियों के संदर्भ में विचार रखे।
अधिकारियों की बेहतर कार्यशैली की सराहना की कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि वन मंडल अधिकारी सूझबूझ के सा‍थ सभी विषयों की गहरी समझ रखते हैं। दूसरी तरफ विजय दयाराम को तेज गति से काम कर जिले को अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाने के लिए प्रशंसा की।

raipur

Kawardha: कार्यकाल में करवाए कामों की जानकारी दी

वन मंडल अधिकारी दिलराज ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। कबीरधाम में सभी प्रमुख अधिकारियों के बीच गहरे तालमेल के वातावरण को सराहा। उन्होंने बताया कि जिले में उनकी प्राथमिकता में विभागीय अमले से जुड़कर उनकी कठिनाइयों का निराकरण करना था।

शीर्ष अधिकारियों के साथ बिताए गए समय को याद किया

Kawrdha : इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलने और जिले के प्रमुख शीर्ष अधिकारियों के साथ बिताए गए समय को भी याद किया। विजय दयाराम के द्वारा जिले में विविधता के बावजूद लोगों में कार्य के प्रति समर्पण भाव को सराहा। कोविड संक्रमण से बचाने वैक्सीनेशन कार्यक्रम की प्रारंभिक चुनौतियों एवं समाधान का जिक्र किया।जिला प्रशासन के सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय को बेहद उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत वर्मन, एसडीएम कवर्धा विनय सोनी, एस.डी एम. पंडरिया, डिप्टी कलेक्टर दीप्ति गोटे, डिप्टी कलेक्टर लेखा अजगले, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग दिनेश भगोरिया कार्यपालन अभियंता जल संसाधन उप संचालक समाज कल्याण, एमडी डडसेना उप संचालक कृषि ,जीपी तिवारी जिला आयुर्वेद अधिकारी ,विजय कुमार राम कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विनोज कोचे जिला पंजीयक, इरशाद मिर्जा जिला कोषालय अधिकारी,डी एल पुसाम महाप्रबंधक उद्योग ,आरएन पांडे सहायक संचालक उद्यानिकी ,राम कुमार गुप्ता प्रबंधक उद्योग, लवन सिंह कंवर सहायक प्राध्यापक, डॉ केशव ध्रुव आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here