Kisan Mahapanchayat: जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

0
163
Kisan Mahapanchayat: जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Kisan Mahapanchayat: जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज किसानों की महापंचायत होने वाली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बाहर से आए किसानों को इसकी इजाजत नहीं दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिए गए हैं। बॉर्डर से अंदर आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है इसके बाद ही आने की अनुमति दी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी नई दिल्ली के कई मार्गों के लिए एडवाइजरी जारी कर लोगों को रूट बदलने की सलाह दी है।

Kisan Mahapanchayat
Kisan Mahapanchayat

Kisan Mahapanchayat: 11 बजे शुरू होगा धरना प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के तले कई किसान संगठन सरकार के खिलाफ आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए जुट रहे हैं। वहीं, आज सुबह 10.30 बजे केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से गठित एमएसपी समिति की पहली बैठक भी होनी है। संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारी अभिमन्यू कोहाड़ ने मीडिया को बताया है कि किसान कई मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहे हैं।

Kisan Mahapanchayat
Kisan Mahapanchayat

Kisan Mahapanchayat: इन मुद्दों को लेकर बुलाई गई है महापंचायत

किसानों की ओर से धरना करने के पीछे एक कारण नहीं है। इन किसानों की मांग है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के पीड़ित किसान परिवारों को न्याय दिया जाए, जेल में बंद किसानों की रिहाई की जाए, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, आपको बता दें, तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी टेनी के बेटे आशीष मिश्रा अभी भी जेल में बंद है।

Kisan Mahapanchayat: इसके साथ ही, किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और बकाया राशि का तुरंत भुगतान हो, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों की वापसी हो, भारत के सभी किसानों की कर्जमाफी, 2022 बिजली बिल रद्द किए जाए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा भुगतान हो। आपको बताते चलें यह किसान केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर भी मांग करने वाले हैं।

Kisan Mahapanchayat: टिकरी बॉर्डर से हटी दिल्ली पुलिस

टिकरी बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने नाकेबंदी हटा दी है और खुद भी हट गए हैं जिसके बाद सभी किसान बेरोकटोक दिल्ली के अंदर आ रहे हैं। टिकरी बॉर्डर पर सभी बैरिकेड को साइड कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि उन्हें कोई नहीं रोक रहा है और अगर दिल्ली पुलिस उन्हें रोकती तो वे वहीं बैठ कर धरना करते।

दिल्ली पुलिस ने ट्विट करते हुए कहा है कि सभी यात्रियों को टॉलसटॉय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ, कन्नॉट प्लेस का आउटल सर्कल, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग और पंडित पंत मार्ग इस्तेमाल न करने का आग्रह किया है।

संबंधित खबरें:

Punjab Terror Alert: PM Modi के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले का Alert, निशाने पर कई नेता

Manish Sisodia CBI Raid: ये क्या नौटंकी है मोदी जी? बताइए कहां आना है? क्या मैं आपको मिल नहीं रहा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here