साल 1994 में मिस यूनिवर्स रही और बॉलीवुड में अपने अभिनय की खास पहचान रखने वाली सुष्मिता सेन हालहि में चल रहे साल 2018  के लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर ब्राइडल लुक में दिखाई दी उनका ये अंदाज फैंस को दीवाना बनाने वाला रहा। जहां पर मशहूर फैशन डिजाइनर अपने डिजाइनर कपड़ो की बेहतरीन कलेक्शन पेश करते हुए दिखाई दें रहे है ऐसे में सुष्मिता हाउस ऑफ कोटवाड़ा की शोज टॉपर बनी।

ब्राइडल लुक अंदाज के साथ सुष्मिता बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होनें इस दौरान  गोल्ड कढ़ाई किया डिजाइनर लहंगा पहना था जिसमें वह किसी दुल्हन से कम नही दिख रही थी। उनका ये अंदाज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। सुष्मिता ने इस ड्रैस के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी।

उनके पहनावे ने तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाए ही लेकिन जिस गाने पर उन्होंने रैंप वाक किया उसने स्टेज पर जान भर दी। इस रॉयल लुक में सुष्मिता ने उमराव जान के गाने के साथ रैंप पर एंट्री ली।

तस्वीरों के जरिए देखें उनकी कुछ अदाएं-

Lakme Fashion Week 2018: Sushmita Strikes on Ramp from her Bridal Look -1

रैंप पर उनके लिए उमराव जानका मशहूर गाना इन आंखों की मस्तीचलाया गया था। सुष्मिता की अदाएं गाने पर एकदम फिट बैठ रही थीं। सुष्मिता ने बताया कि रैंप पर वॉक करना जादुई का अहसास था। मुझे मुंबई रवने हमेशा पसंद आया है। मुझे यह परिवार के साथ घर जैसा लगता है। हाउस ऑफ कोटवारा के साथ शाही दिखना बहुत आसान है।

सुष्मिता ने अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर शो से पहले हो रही प्रैक्टिस की एक झलक भी साझा की।


साथ ही उन्होंने लैक्मे फैशन वीक अपने रैंप वाक और उसके बाद के कुछ झलक की एक वीडियो शेयर की।

 

ब्राइडल कलेक्शन में तो दर्शकों ने उन्हें बहुत बार देखा हैं। लेकिन अब उनके फैन्स को इंतज़ार है उनकी असली शादी का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here