Daulat Ram College में शुरू हो रहा है कानूनी सजगता और परामर्श केंद्र, अब छात्राओं को मिलेगी कानूनी सलाह

कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर सविता रॉय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम. एल. मेहता होंगे।

0
196
Daulat Ram College में शुरू हो रहा है कानूनी सजगता और परामर्श केंद्र
Daulat Ram College में शुरू हो रहा है कानूनी सजगता और परामर्श केंद्र

Daulat Ram College: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से संबद्ध दौलत राम कॉलेज देश के नामी महिला कॉलेजों की सूची में आता है। वहीं, दौलत राम कॉलेज के समृद्ध आधारभूत ढांचे, पढ़ाई के लिए समुचित व्यवस्था और उत्कृष्ट फैकल्टी को देखते हुए नैक ने कॉलेज को शीर्ष ग्रेडिंग दे रखी है। अब इस कॉलेज में सोमवार से देश में अपने ढंग का पहला कानूनी सजगता और परामर्श केंद्र शुरू हो रहा है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

बता दें कि भारत के किसी भी कॉलेज में अबतक जरूरतमंद और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए लोगों में सजगता लाने के लिए ऐसा कदम नहीं उठाया गया है। इस परामर्श केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज न लाने पर होने वाला उत्पीड़न, तलाक, बलात्कार, तेजाब फेंकने आदि की घटनाओं का विरोध करने के लिए कानून क्या मदद कर सकता है, इसकी जानकारी दी जाएगी।

download 40 2
Daulat Ram College

सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम. एल. मेहता होंगे मुख्य अतिथि

कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर सविता रॉय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम. एल. मेहता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर बलराम पाणि करेंगे। न्यायाधीश भरत पराशर भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकुल गुप्त और कुलसचिव विकास गुप्त विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हर्षिता मिश्र और कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सोनिया मेहता मिलकर केंद्र का संचालन करेंगे। हर्षिता मिश्र मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट भी हैं। डॉक्टर सोनिया मेहता ने इस बारे में दो प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी चलाए हैं। बताते चले कि आर्ट, कॉमर्स और साइंस के लिए फेमस है ये कॉलेज। महान शिक्षाविद दौलत राम गुप्ता के नाम पर साल 1960 में इस कॉलेज की स्थापना की गई थी। विदेशी भाषाओं के कोर्स के लिए भी इस कॉलेज को जाना जाता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here