उत्तरप्रदेश का बरेली शहर एक बार फिर चर्चा में हैं। यहां बलात्कार की घटना नहीं हुई है। बाल्कि लव जिहाद का मामला है। बरेली में रहने वाले एक परिवार ने अपने ही मुहल्ले में रहने वाले बिलाल घोसी पर अपहरण का आरोप लगाया है। लड़की के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को बहला फुसला कर लड़के ने अपहरण कर लिया। साथ ही जबनर शादी भी कर ली है।

पिता ने कहा इसमें लड़के की मां, बहन, शिवम शर्मा, विशाल और उसकी पत्नी ने साथ दिया है। साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि लड़का मुस्लिम था जबकि मुहल्ले मे हिंदू बन कर रह रहा था।

वहीं हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने आरोप लगाया है कि हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर लड़की को किडनैप किया गया है। उसे जबरन दिल्ली ले जाकर जोर-जबरजस्ती से अपने पक्ष में कर लिया है और सोशल मीडिय पर वीडियो वायरल कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर बरेली पुलिस स्टेशन में जमकर हंगामा भी हुआ। खबर ये भी है कि कुछ लोगों ने थाने मे तोड़-फोड भी की है।

ममला इतना बढ़ा की पुलिस को लाठी चार्च करन पड़ा इसी मामले में किला थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और दरोगा समेत तीन पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बिलाल आठवीं फेल हैं और लड़की बीएससी कर रही थी।

खबरों के मुताबिक इसी लड़के पर युवती ने दो साल पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उस समय दोनों के परिवार वालों ने खूब डांट लगाई थी। पर अब वही लड़की आरोपी के साथ फरारा हो गई है।

बिलाल और लड़की कक्षा 7वीं तक एक साथ थे। 8वीं में लड़का फेल हो गया जिसके बाद उसने अपने खानदानी बिजनेस दूध-दही बचने का काम संभाल लिया। लड़की का बिलाल के साथ लंबे समय तक संबंध था।

पुलिस के अनुसार पहले लड़की की लोकेशन उत्तराखंड के हल्द्वानी की आ रही थी पर अब दिल्ली दिखा रहा है।

पिता का आरोप है कि बिलाल हिंदू लड़कों की तरह रहता था। माथे पर चंदन का टीका, हाथ में रक्षा बंधा होता था। पिता का कहना है कि उनकी बेटी इस तरह का कदम कभी नहीं उठा सकती है। लड़के ने उसका अपहरण किया है।

मंगलवार को दोनों की लोकेशन दिल्ली मिलते ही यूपी पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। साथ में दो दरोगाओं और आठ पुलिस कर्मी थे। पुलिस लंबे समय तक साकेत कोर्ट के बहार दोनों का इंतजार करती रह गई और आरोपी मौका रहते हुए फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here