LOVE Affair Advice: उम्र हो छोटी और आपके बच्चे को हो गया प्यार? पेरेंट्स भूलकर भी ना करें ये गलतियां

पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे के दोस्तों के बारे में भी जानें। उन्हें समय-समय पर घर पर आमंत्रित करें और उनके साथ टाइम स्पेंड करें।

0
228
LOVE Affair Advice
LOVE Affair Advice

LOVE Affair Advice: कहा जाता है कि प्रेम की कोई उम्र नहीं होती। लेकिन आज के समय में जैसे ही लड़के-लड़कियां 12 या 13 वर्ष की उम्र पार करते हैं, तभी से प्यार- व्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि उन्हें प्यार की परिभाषा भी मालूम नहीं होती और वह आकर्षण को ही प्यार समझ बैठते हैं। सभी जानते हैं कि भारतीय पेरेंट्स के लिए इस बात को एक्सेप्ट करना मुश्किल होता है। क्योंकि इतनी छोटी उम्र में बच्चे का किसी के साथ अफेयर चलना, वो भी जब बच्चा अभी खुद को भी संभाल नहीं पा रहा है, यह देखकर भारतीय पेरेंट्स परेशान रहते हैं। खासतौर पर अगर बच्चा छोटा है तो यह पेरेंट्स के लिए काफी बड़ी बात होती है।

LOVE Affair Advice
LOVE Affair Advice

LOVE Affair Advice: भूलकर भी ना करें ये गलतियां

देखा जाता है कि बच्चों के अफेयर के बारे में पता चलने पर अधिकतर पेरेंट्स को काफी ज्यादा नाराज हो जाते हैं। पेरेंट्स की नाराजगी इस कदर बढ़ जाती है कि वह बच्चों पर कई तरह के रोट-टोक लगाने लगते हैं। यहां तक कि कई परेंट्स बच्चों का घर से निकलना भी बंद कर देते हैं। बच्चें अपने पेरेंट्स के इस व्यवहार को देखकर काफी ज्यादा डर जाते हैं और परेशान भी रहने लगते हैं। यही सब कारणों के चलते देखा जाता है कि बच्चे अपने पेरेंट्स से बातें छिपाने लगते हैं। इसलिए ऐसी स्थिती में पेरेंट्स को अपने बच्चों को संभालने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

LOVE Affair Advice: पेरेंट्स इन बातों को रखें ध्यान

1- आमतौर पर भारतीय पेरेंट्स को जब अफेयर का पता चलता है तो वह अपने गुस्से से इस परिस्थिति को सुधारने की बजाय और भी ज्यादा खराब कर देते हैं। इसलिए पेरेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उम्र के साथ बच्चों के दिमाग में भी बदलाव आ रहा है। इसलिए आपके गुस्से का अर्थ वह गलत निकाल सकते हैं। पेरेंट्स को बच्चों से प्यार से डील करना चाहिए।

2- किशोरावस्था में बच्चों के शरीर में बदलाव होता है जिससे वह किसी की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए पेरेंट्स को अपने बच्चों के साथ ऐसे समय में अच्छा बॉन्ड बनाकर चलना चाहिए। अगर पेरेंट्स की अपने बच्चों के सात बॉन्डिंग अच्छी है तो वह आपको हर बात शेयर करेगा। जिससे आप अपने बच्चे को कुछ गलत करने से रोक सकते हैं।

3- आज के समय में पेरेंट्स के पास अपने बच्चों को समय देने का वक्त नहीं होता। इससे बच्चे अकेले हो जाते हैं। वह अकेलापन महसूस करते हैं। इसलिए अपने बच्चों को वक्त दें। इससे आप अपने बच्चे के साथ एक अच्छा रिश्ता कायम रख सकते हैं।

LOVE Affair Advice
LOVE Affair Advice

4- अगर किसी पेरेंट्स को अपने बच्चे के अफेयर के बारे में जानकारी मिली है, तो अपने बच्चे पर गुस्सा न करें। अपने बच्चों पर रोक-टोक भी न करें। बच्चे की फीलिंग्स और इमोशन्स को समझें। धीरे- धीरे ही आप अपने बच्चे को समझा पाएंगे। जल्दबाजी आपके बच्चे को गलत राह पर ले जा सकती है।

5- बच्चे की चीजों पर ध्यान दें लेकिन उनकी प्राइवेसी का भी ख्याल रखें। जबरदस्ती किसी चीज से बारे में जानने के लिए उसके पीछे ना पड़ें।

6- पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे को लड़की और लड़कों दोनों के साथ ही दोस्ती करने के लिए प्रेरित करें। अगर आप अपने बेटी को किसी लड़के से बात करने से मना करेंगे तो हो सकता है कि वह उसी राह पर जाएं। क्योंकि किशोरावस्था में बच्चे मना की गई बातों की तरफ ज्यादा बढ़ते हैं।

7- पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे के दोस्तों के बारे में भी जानें। उन्हें समय-समय पर घर पर आमंत्रित करें और उनके साथ टाइम स्पेंड करें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here