Low Blood Pressure: क्या है लो ब्लड प्रेशर के कारण? जानें कैसे हो सकता है घर पर इसका उपचार

Low Blood Pressure का पहला कारण है डिहाइड्रेशन।

0
248
Low Blood Pressure : file photo
Low Blood Pressure : file photo

Low Blood Pressure: बहुत बार शरीर में ऐसी बीमारियां लग जाती हैं जिनको हम अक्सर नॉर्मल समझने की गलती कर बैठते हैं और इनके इलाज पर ध्यान नहीं देते। ऐसी ही एक बीमारी लो ब्लड प्रेशर की है,जो दुनियाभर में बहुत लोगों को प्रभावित करती है। बहुत बार लोग इस बीमारी के लक्षणों को पहचान ही नहीं पाते और पहचान भी लेते हैं तो उपचार पर ध्यान नहीं देते। लो ब्लड प्रेशर के आम लक्षणों में चक्कर आना या फिर बीमार महसूस करना शामिल है। अगर आपको ऐसा लगता है कि लो ब्लड प्रेशर इतनी बड़ी समस्या नहीं है तो आपको बता दें कि समय पर उपचार नहीं मिलने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लो ब्लड प्रेशर की समस्या का समाधान घर पर भी किया जा सकता है, वो भी महज घरेलू नुस्खों की सहायता से।

Low Blood Pressure : file photo
Low Blood Pressure : file photo

Low Blood Pressure: क्या हो सकते हैं लो ब्लड प्रेशर के कारण ?

Low Blood Pressure का पहला कारण है डिहाइड्रेशन। जब शरीर को सही मात्रा में पानी नहीं मिल पाता तो खून की मात्रा कम होने लगती है। इसकी वजह से दिल को ब्लड वैसल्स के द्वारा ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भरपूर पानी पिना जरूरी है। प्रेग्नेंसी के समय भी ब्लड प्रेशर अक्सर कम हो जाता है। हालांकि उस समय ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है।

दिल से जुड़ी समस्याएं शरीर में ब्लड के सर्कुलेशन को रोकने का काम करती हैं, जिसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो सकती है। अगर दिल ठीक से अपना काम नहीं कर रहा है तो ये शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए सही मात्रा में ब्लड को पंप नहीं कर पाएगा, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होनो से भी लो ब्लड प्रेशर हो सकता है। विटामिन B12 और आयरन जैसे कुछ पोषक तत्वों की कमी से आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।

Low Blood Pressure : file photo
Low Blood Pressure : file photo
Low Blood Pressure : कैसे हो सकता है घर के नुस्खों से लो ब्लड प्रेशर का इलाज ?

Low Blood Pressure: नमक के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। इसका ज्यादा सेवन भी खतरनाक है और कम सेवन भी नुकसानदायक है। ब्लड प्रेशर को हेल्दी बनाए रखने के लिए नमक का सही और पर्याप्त मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है। फलों और सब्जियों में मौजूद नेचुरल सॉल्ट यानी नमक का सेवन करने के अलावा आपको अपने भोजन में भी नमक की पर्याप्त मात्रा को शामिल करना चाहिए। पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हेल्दी लिक्विड ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे आपको डिहाइड्रेशन नहीं होगा, जिससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा नहीं होगी।

कैफीन की सही मात्रा आपके ब्लड प्रेशर को स्टेबल करने में सहायता कर सकती है। तुलसी के पत्तों में बहुत सारा मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन C होता है और यूजेनॉल नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

संबंधित खबरें:

.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here