आज साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि कहा जा रहा है कि ऐसा चंद्रग्रहण कई सालों बाद देखने को मिला है। खबरों के मुताबिक, इस बार का चंद्रग्रहण तीन रंगों में नजर आ रहा है। खगोल शास्त्रियों के मुताबिक ऐसी घटना 152 सालों में पहली बार हो रही है। लोगों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। चंद्रग्रहण के मौके पर देशभर के मंदिरों के कपाट भी बंद रखे गए हैं। दरअसल, इस दौरान भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण संपन्न हो जाने के बाद कुछ चीजों का दान करना चाहिए, जिससे ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता है।

यह चंद्रग्रहण कई मायनों में खास है। इस दिन तीन खगोलीय घटनाएं एक साथ हो रही हैं- ब्‍लडमून, सुपरमून, और ब्‍लूमून। यही वजह है कि साल 2018 में के इस चंद्रग्रहण की महत्ता और भी बढ़ गई है।   भारत में चंद्रग्रहण शाम 5:18 मिनट से ही दिखने लगा। इस चांद को देखने के लिए सभी उत्साहित होंगे। कहा जाता है कि ग्रहण देखने से आंखों की रोशनी पर फर्क पड़ता है। बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान सोलर रेडिएशन से आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो जाते है, जिस वजह से आखों में देखने में दिक्कत हो सकती है। इसे रेटिनल सनबर्न भी कहते हैं।

दुनिया भर की बात करें तो चंद्रग्रहण शाम 4.21 बजे शुरू हुआ, जब चांद ने पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश किया। शाम 6.21 बजे पृथ्वी की छाया चांद पर नजर आई, जिसकी वजह से अंधेरा छा गया। इस दौरान सुपर मून, ब्लड मून और ब्लू मून देखा गया। शाम को 7.37 बजे के बाद रक्तिम चांद (ब्लड मून) नजर आया। इसके बाद आकाश में ब्लू मून का अनोखा नजारा दिखा। देखिए चंद्रग्रहण की कुछ मनमोहक तस्वीरें और वीडियो।

बता दें कि चंद्रग्रहण के दौरान चांद देखने के लिए आपको किसी भी तरह के चश्मे की जरूरत नहीं होगी। आप चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here