Mahashivratri 2022: 1 मार्च को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, भूलकर भी ना करें ये गलती, भगवान शिव हो जाएंगे नाराज़

0
1439
Sawan 2022
Sawan 2022

Mahashivratri 2022: शिवरात्रि का त्योहार साल में एक बार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च को मनायी जा रही है। यह मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन सभी भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ भोलेनाथ का व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ शिवजी की पूजा करते हैं। पूजा में भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल-फल आदि चीजें चढ़ाई जाती हैं। मान्यता है कि इन चीजों को चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। लेकिन भगवान शिव के पूजन में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ जरूरी बातें हैं जिनको यदि अनदेखा कर दिया तो महादेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

Shivratri 2022
Shivratri 2022

Mahashivratri 2022: भगवान शिव के पूजन में इन बातों का रखें ध्यान

  • भगवान शिव को कमल, चंपा, गुड़हल, चमेली, जूही के फूल न चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को तुलसी के पत्ते तोड़ कर अर्पित न करें।
  • इस दिन शिव जी को नारियल भी अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता है।
  • भगवान शिव को सफेद और पीला चंदन अर्पित करें।
Mahashivratri 2022
Mahashivratri 2022
  • कभी भी भगवान शिव के शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।
  • पूजा के समय पूजा स्थल पर कोई जूठन या गंदगी न हो। जगह पूरी तरह से साफ-सुथरा होना चाहिए।
  • घर के मंदिर में कोई भी आधा जला हुआ धूप या अगरबत्ती का प्रयोग न करें।
  • पूजा के समय आपका मुंह उत्तर या पूर्व की तरफ होना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि के दिन पूजा करते समय काले रंग के कपड़े ना पहनें।
  • शिवलिंग पर टूटा हुआ चावल न छिड़कें।
Mahashivratri 2022
Mahashivratri 2022

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here