Mahindra Thar हो रहा है तेजी से पॉपुलर, पिछले एक साल में हुई है रिकॉर्ड बुकिंग; जानें अन्य फीचर्स

0
448

हमारे देश में Mahindra कंपनी को बेहद पसंद किया जाता है। यह कंपनी ग्राहकों की पहली पसंद होती है। Mahindra Company की हर गाड़ियों पर ग्राहक विश्वास करते हैं,और खरीदने में पीछे नहीं हटते हैं। इस कंपनी ने Mahindra Thar को मार्केट में लाया था। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस Mahindra Thar गाड़ी की 1 साल में 75000 बुकिंग कि गई है। नए पीढ़ी के लोग इस Mahindra SUV को बहुत पसंद कर रहे है। जिसके कारण इसकी बुकिंग सबसे ज्यादा हो रही है।   

लोगों को क्यों लुभा रहा Mahindra SUV

Mahindra Thar SUV को पिछले साल 2 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी को ढ़ेरों फीचर के साथ मार्केट में लाया गया था। इस Mahindra Thar का लुक और मॉडल नई पीढ़ी के लोगों को बेहद पसंद आया है। जिसके वजह से 1 साल में 75000 गाड़ियों की बुकिंग की गई है। इस Thar में कई फीचर और अपडेट दिए गए हैं जो महंगी गाड़ियो में मिलते हैं जिससे लोग और ज्यादा लेना पसंद कर रहे है। इस गाड़ी को लेकर नए यूथ में बहुत क्रेज दिखाई दे रहा है।

Mahindra SUV के फीचर

इस Mahindra Thar SUV में 2.0 लीटर का mStallion पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसमें पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पॉवर और 320Nm का पीक टॉक जेनरेट करता है। वहीं अगर हम डीजल इंजन की बात करें तो 130 bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में से कोई भी ले सकते है। इस Thar की दिल्ली में एक्स-शोरूम का दाम 12.78 लाख रुपये से शुरू होता है।

किस वैरिएंट की हुई सबसे ज्यादा बुकिंग

कंपनी के अनुसार 50% बुकिंग Mahindra Thar SUV के ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट की हुई है वहीं 40% बुकिंग नए पीढ़ी के लोगों ने किया है। इस Thar में भी सबसे ज्यादा बुकिंग पेट्रोल वैरिएंट में किया गया है।

ये भी पढ़ें : Ola Electric ने दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये के E-Scooter बेचें

Mahindra XUV 700 के लॉन्च होने से पहले Mahindra दे रही है SUV मॉडल पर 2.63 लाख रुपये की छूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here