एक्ट्रेस Malaika Arora की कार का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में हुईं एडमिट

0
387
Malaika Arora
एक्ट्रेस Malaika Arora की कार का हुआ एक्सीडेंट

अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की कार का एक्सीडेंट हो गया हैl इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली में हुआ है। एक्ट्रेस को मामूली चोटें आई हैं। दरअसल यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन गाड़िया आपस में टकरा गई। अभिनेत्री के एक्सीडेंट की खबर की पुष्टि उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने की है। ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मलाइका अब ठीक हो रही हैं।

Malaika Arora
Malaika Arora

Malaika Arora अस्पताल में हुईं भर्ती

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मलाइका अपनी रेंज रोवर में थीं और खोपिली पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। अभिनेत्री पुणे में एक कार्यक्रम में गई थीं, जिसमें उन्होंने डिजाइनर संजीव मारवाहा के लिए रैंप वॉक किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इवेंट की झलकियां भी शेयर की हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि मलाइका को कोई बड़ी चोट नहीं आई है और वह ठीक हैं। मलाइका को रविवार दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

arjun kapoor malaika

मलाइका अरोड़ा 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को बॅालीवुड में हॅाट कपल के नाम से जाना जाता हैं। दोनों ही अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं हाल ही में खबर फैली थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया हैं लेकिन यह खबर सच नही थी। बता दें कि इन सभी अफवाहों के बीच अर्जुन ने फुलस्टॅाप लगा दिया था। अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था-संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए मंगल कामना और प्यार।

यह भी पढ़ें:

सिल्वर ड्रेस में हीरे की तरह चमकीं Janhvi Kapoor, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस Malaika Arora ने मैग्जीन के लिये कराया फोटोशूट, फैंस ने कहा- “Too Hot”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here