Happy Birthday Manoj Bajpayee: सत्या से भोंसले तक, यहां देखें अभिनेता के पांच बेहतरीन किरदार, जिसके लिए उन्हें मिला बेस्ट एक्टर अवॅार्ड

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर यहां उनकी पांच फिल्में हैं, जिन्हें हर फिल्म प्रेमी को कम से कम एक बार जरुर देखना चाहिए।

0
251
Manoj Bajpayee
Happy Birthday Manoj Bajpayee

Happy Birthday Manoj Bajpayee: अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) का आज जन्मदिन है। मनोज बाजपेयी फिल्म उद्योग में बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। हिंदी सिनेमा में अभिनेता ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। मनोज पर नेगेटिव रोल से लेकर दमदार हीरो वाले रोल तक, सब फिट बैठते हैं। बिहार के बेलवा नाम के एक छोटे से गांव में जन्में मनोज बाजपेयी बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते थे। अपने सपने को सच करते हुए, मनोज बाजपेयी ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।

Happy Birthday Manoj Bajpayee
Happy Birthday Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee ने इन फिल्मों में बनाई अपनी अलग पहचान

बता दें कि मनोज बाजपेयी ने अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। ये सभी किरदार एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे, लेकिन सभी काफी दमदार थे। ‘अलीगढ़’, ‘बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन’, ‘ट्रैफिक’, ‘सात उचक्के’, ‘नाम शबाना’, ‘सरकार 3’ , ‘रुख’ , ‘अय्यारी’ जैसी कई फिल्मों ने मनोज को लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बसा दिया। अपने करियर की शुरुआत में कई अनदेखी भूमिकाएं करने से लेकर तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने तक,मनोज बाजपेयी ने एक लंबा सफर तय किया है। आज अभिनेता का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Satya (1998)

मनोज बाजपेयी को अलग पहचान दिलाते हुए राम गोपाल वर्मा की सत्या यकीनन 1990 के दशक में बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म है। यह फिल्म एक गैंगस्टर पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सत्या के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स पुरस्कार मिला था।

Pinjar (2003)

पिंजर में मनोज बाजपेयी की शानदार सपोर्टिंग परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को मस्ट-वॉच बना दिया है। फिल्म में अभिनेता ने राशिद का किरदार निभाया है जो कि फिल्म में एक पंजाबी हिंदू दुल्हन का अपहरण करता है। उन्होंने पिंजर के लिए विशेष जूरी राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।

Gangs of Wassepur (2012)

अनुराग कश्यप की मास्टरपीस गैंग्स ऑफ वासेपुर ने दुनिया को दिखाया कि असली सिनेमा कैसा दिखता है। मनोज बाजपेयी का किरदार सरदार खान कई अद्भुत पात्रों के अलावा एक प्रमुख था। फिल्म ने कई फिल्मफेयर पुरस्कार जीते।

Aligarh (2016)

अलीगढ़ हिंदी फिल्म उद्योग में अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता थे।

Bhonsle (2019)

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने गणपत राव भोंसले का किरदार निभाया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक बूढ़े आदमी की भूमिका निभा रहे हैं। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ( 67th National Film Awards) से सम्मानित किया गया था। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने फिल्म भोसले (Bhosle) के लिए मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर का आवार्ड दिया था।

यह भी पढ़ें:

Manoj Bajpayee को Pankaj Tripathi ने भोजपुरिया अंदाज में दी बधाई, लिखा- भैया बधाई.. ये फोटउआ में कर्मयोगी लागत बानी

Parveen Babi Birth Anniversary: पहली फीमेल सुपरस्टार थीं परवीन बाबी, तीन अफेयर्स के बावजूद अकेलेपन में ही गुजर गई ज़िंदगी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here