Mathura Fire: यूपी में डबल अग्निकांड! होटल और कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी आग, 2 लोगों की मौत, कई घायल

0
210
Mathura Fire
Mathura Fire

Mathura Fire: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन पर स्थित एक होटल में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्ताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग ऊपरी मंजिल में लगी थी। तब होटल में गेस्ट भी मौजूद थे। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और सुरक्षित गेस्ट्स को बाहर निकाला गया। लेकिन सबसे आखिरी मंजिल पर 4 होटल के ही कर्मचारी फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। जिसमें 2 लोग पहले ही जिंदा जल गए थे। वहीं 2 लोग आग में घायल हो गए।

Mathura Fire: स्टोर रूम में सो रहे थे कर्मचारी

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो 4 लोग आग में फंस गए थे वह होटल के स्टोर रूम में सो रहे थे। वहीं यह भी जांच में सामने आया है कि होटल में आग से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।

Mathura Fire
Mathura Fire

लखनऊ में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी आग

वहीं आज गुरुवार को लखनऊ के हजरंगत की प्रिंस मार्केट की बिल्डिंग में भी आग लगने की खबर सामने आई थी। आग बिल्डिंग की चौथे फ्लोर पर लगी थी। कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे बच्चे फंस गए थे। 3 दमकल की गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू,सभी फंसे बच्चों को सकुशल बाहर निकल लिया गया है।

बता दें कि इसके पहले 7 सितंबर को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थिति लेवाना सुइट्स होटल में भीषण आग लगी थी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 10 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद होटल को सील कर दिया गया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here