Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- पूरा करते रहे थे बीजेपी का एजेंडा

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा कि निर्वतमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं, जिसमें भारतीय संविधान को कई बार रौंदा गया।

0
271
Mehbooba Mufti
Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर लगाए गंभीर आरोप

Mehbooba Mufti: द्रोपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। इसी बीच राष्ट्रपति पद से हटते ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जहां भारतीय संविधान को कई बार कुचला गया।

Mehbooba Mufti

दरअसल जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोविंद अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं, जिसमें भारतीय संविधान को कई बार रौंदा गया। चाहे वह अनुच्छेद 370 हो, सीएए या अल्पसंख्यकों और दलितों को बेधड़क निशाना बनाना, उन्होंने भारतीय संविधान की कीमत पर बीजेपी के राजनीतिक मकसदों को पूरा किया।

Mehbooba Mufti: इससे पहले भाजपा पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर साधा था निशाना

आपको बता दें कि इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। जहां उन्होनें प्रशासन पर आरोप लगाया था कि प्रशासन कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होनें कहा था कि देशभक्ति स्वाभाविक रूप से आती है और इसे थोपा नहीं जा सकता।

द्रौपदी मुर्मू ने आज ली है शपथ

बता दें कि आज द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति मुर्मू को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मुझे लोकतंत्र की ताकत ने यहां तक पहुंचाया है। देश के गरीब आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग मुझमें अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं।

संबंधित खबरें…

Sanjay Raut on Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने कहा- कश्मीर मसले पर भारत-पाक को करनी चाहिए बात, संजय राउत ने बीजेपी को घेरा

JNU देशद्रोह मामला : महबूबा मुफ्ती बोलीं-कश्मीरियों का इस्तेमाल कर रहे हैं राजनीतिक दल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here