AAP ने Bhagwant Mann को CM का चेहरा बनाया तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़, #PegwantMann हुआ Trend

0
1444

Punjab Election 2022: AAP ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए Bhagwant Mann को अपना सीएम पद का चेहरा बनाया है। इसका एलान मंगलवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। Bhagwant Mann को सीएम का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़ आ गई है और इसको लेकर अलग-अलग लोग अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

भगवंत मान को सीएम का प्रत्‍याशी बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 1 मीम वाला वीडियो शेयर किया है। दरअसल यह वीडियो अक्षय कुमार की फिल्म हे बेबी के एक गाने का है और जिसमें एडिटिंग करके मीम वाला वीडियो बनाया गया है।

गौरतलब है कि Bhagwant Mann को अक्‍सर शराब के साथ जोड़ा जाता है और पूर्व में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वो नशे में लग रहे थे और अब इसी के चलते शराब को लेकर बहुत सारे Memes बन रहे हैं।

@Cryptic_Miind नाम के यूजर ने एक ट्वीट किया, ”AAP ने भगवंत मान को पंजाब का सीएम चेहरा घोषित किया है। खबर सुनने पर भगवंत मान: आज रात अपुन 2 बजे तक पियेगा।”

वहीं @ShivKum87604079 ने एक तस्‍वीर ट्वीट की जिसमें लिखा है, “#PegwantMann”

@Vignesh_TMV ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ”अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब में अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है, जो अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो सकता। जनप्रतिनिधि को रोल मॉडल माना जाता है, जो #PegwantMann नहीं हैं। जागो पंजाब, AAP आपको बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है।”

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता @JitendraSharmaD ने ट्वीट किया, ”जब AAP के पास भगवंत मान के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह आधिकारिक है AAP में कोई नेतृत्व नहीं है।

Bhagwant Mann का ऐसा रहा है करियर

भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के तौर पर की थी। उन्होंने The Great Indian Laughter Challenge समेत कॉमेडी के कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। Comedy Shows के अलावा मान कई फिल्मों में भी देखे गए थे। उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो 2011 में उन्‍होंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब ज्वाइन की थी और 2012 में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वो Lehra सीट से चुनाव हार गए थे।

Punjab Election 2022 Bhagwant Mann

जिसके बाद उन्होंने 2014 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और संगरूर लोकसभा सीट से 211,721 वोटों से चुनाव जीता था। 2019 के भी लोकसभा चुनाव में वो इसी सीट से 1 बार फिर से जीत के आए और वर्तमान लोकसभा में अभी तक वो आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद हैं।

AAP Punjab CM Candidate

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here