Met Gala Event: Kim Kardashian का लुक बना चर्चा का विषय, Rihanna पर फिर फिदा हुए लोग

0
578
MeT Gala
Rihanna हर बार अपने लुक से सभी को चौंका देती हैं।

Met Gala Event हमेशा चर्चा में रहता है। वजह है यहां पर अभिनेता और अभिनेत्रियों के अजीबो गरीब पहनावे। वैसे मेट गाला इवेंट मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट (Metropolitan Museum of Art Costume Institute) के लिए फंड रेजिंग इवेंट (Fundraising Event) है। यही वजह है कि सितारे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए अजीबो गरीब कपड़े पहनकर इस इवेंट में शिरकत करते हैं।

न्यूयॉर्क में मेट गाला 2021 का आयोजन बहुत ही शानदार रूप से हुआ है। इस खास मौके पर हॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। मेट गाला के पिंक कार्पेट पर इन अभिनेत्रियों ने अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मेट गाला इवेंट में इन Black Look वाली महिला का काफी जिक्र हो रहा है। पूरे शरीर को काले रंग से कवर कर रखा है। इनका नाम है किम कार्दशियन (Kim Kardashian)। किम चर्चा का विषय बन गई हैं।

Kim Kardashian

इस इवेंट में Barbadian Singer रिहाना (Rihanna) की भी खूब चर्चा हो रही है। रिहाना ने अपने लुक से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। वैसे अक्सर रिहाना अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स का पात्र बन जाती हैं।

Rihanna

Lil Nas रॉयल लुक प्रेजेंट करते हुए दिखे। उन्होंने Versace का गोल्डन आउटफ‍िट पहना था। इसके अलावा वे एक अन्य गोल्डन सुपरहीरो कॉस्ट्यूम में भी दिखे। उनके इस सुपरहीरो ड्रेस ने खूब अटेंशन ग्रैब किया।

Lil Nas

Kendall Jenner ने न्यूड कलर का ट्रांसपेरेंट गाउन पहना था। स्टोन स्टडेड इस गाउन में केंडल शानदार दिख रहीं थी। यह आउटफ‍िट Givenchy द्वारा डिजाइन किया हुआ है।

Kendall Jenner

दो हिस्सों में बंटा MET GALA 2021 में कई अतरंगी फैशन भी नजर आए. इस साल का थीम है ‘IN America: A Lexicon of Fashion’. यह थीम कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट ऑफ द मेट्रोपॉल‍िटन म्यूज‍ियम ऑफ आर्ट के 75वें वर्षगांठ का सम्मान करता है।

Met Gala

इस साल के MET GALA 2021 को Timothee Chalamet, Naomi Osaka और Billie Elish ने होस्ट किया है। गाला के सम्मान‍ित को-चेयर्स Anna Wintour, Head of Instagram Adam Mossari और Tom Ford हैं।

Met Gala 2

यहां देखें….Met Gala की शानदार तस्वीरें

Met Gala 3

यह भी है शानदार लुक

Met Gala 4

यह भी पढ़ें:

कांस में बिखेरा ऐश्वर्या ने जलवा, पॉप सिंगर रिहाना के साथ खिंचवाई तस्वीरें

रिहाना ने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट, बॉलीवुड सेलेब्स ने बता दिया हम भारतीय हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here