MHADA Lottery Konkan Board 2021 Result : KONKAN LOTTERY 2021 का ड्रा परिणाम यहां देखें

0
1092
MHADA KONKAN LOTTERY 2021 Winner List and Wait List
MHADA KONKAN LOTTERY 2021 Winner List and Wait List

MHADA Lottery Konkan Board 2021 Result : MHADA ने कोंकण मंडल के 8,984 घरों के लिए लॉटरी से ड्रा निकाल कर सफल विजेताओं की सूची जारी कर दी है। MHADA ने इसे अपने साइट पर जारी किया है। जारी सूची दो तरह की है। पहली सूची Winner List की है तो दूसरी Wait List की है। किसे घर का आवंटन मिला है और कौन प्रतीक्षा सूची में है, इसकी जानकारी आप यहां देख सकते हैं। इस सूची में उन सभी का विस्‍तृत विवरण दिया गया है जिन्‍हें घर आवंटित हुआ है। साथ ही यहां वो लोग भी अपने नाम का सर्च कर सकते हैं जो MHADA की प्रतीक्षा सूची में हैं।

आपको बता दें कि 14 अक्‍टूबर की सुबह 10 बजे MHADA ने लॉटरी का ड्रा डॉ. काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह, ठाणे में आयोजित किया था। ड्रा परिणाम को ऑनलाइन देखने के लिए विशेष लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्‍यवस्‍था की गई थी। इस ड्रा में सबसे कम आय वर्ग के लिए 6195 घर, निम्न आय वर्ग के लिए 1775, मध्यम आय वर्ग के लिए 234 और कुल 8205 घरों को शामिल किए गए थें। इस ड्रा में उच्च आय वर्ग के लिए एक घर शामिल था। KONKAN LOTTERY 2021 के लिए MHADA के पास घर के लिए 2,46,650 आवेदन आए थे।

MHADA के पास 8984 घरों के लिए 2,46,650 आवेदन आए थे

MHADA के पास बड़ी संख्‍या में आवेदन आए क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत से लोग अपने सपनों का घर चाहते हैं। MHADA ने घर के लिए अगस्त में आवेदन मांगे थे। आज जो लॉटरी के जरिए ड्रा निकाला गया उनमें मीरा रोड, विरार, नवी मुंबई और ठाणे जिले शामिल थें। 8984 घरों के लिए कुल 2,46,650 आवेदन आए थें। आज की इस लॉटरी ड्रा कार्यक्रम में ठाणे के मेयर नरेश म्हस्के, मंत्री एकनाथ शिंदे, सतेज पाटिल, कपिल पाटिल, विनोद घोषालकर सहित अन्य वरिष्‍ठ लोग मौजूद थें। KONKAN LOTTERY 2021 ड्रा को mhada.ucast.in पर LIVE दिखाया गया।

लॉटरी ड्रा का परिणाम यहां देखें

MHADA ने सीमित संख्या में उपस्थित लोगों को ड्रा स्‍थल डॉ काशीनाथ घणेकर नाट्यगृह में प्रवेश की अनुमति दी थी। MHADA ने कहा था कि लोगों को ड्रा स्‍थल पर भीड़ जमा नहीं करनी चाहिए। उन्‍हें लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से परिणाम को देखना चाहिए। MHADA ने कहा था कि विस्तृत परिणाम, विजेताओं की सूची, प्रतीक्षा सूची इत्‍यादि परिणाम प्रक्रिया पूरी होने के कुछ घंटों के भीतर MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी और ड्रा के विजेताओं को SMS द्वारा भी सूचित किया जाएगा। MHADA ने विजेताओं की सूची एवं प्रतीक्षा सूची को अपने वेबसाइट https://lottery.mhada.gov.in/ पर अपलोड कर दिया है। आप सभी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विजेता सूची एवं प्रतीक्षा सूची को देख सकते हैं।

MHADA KONKAN LOTTERY 2021 के विजेता एवं प्रतीक्षा सूची

  1. MHADA KONKAN LOTTERY 2021 Winner List
  2. MHADA KONKAN LOTTERY 2021 Wait List

यह भी पढ़ें : MHADA Lottery Konkan Board 2021 Result : MHADA ड्रा के जरिए कोंकण मंडल के लिए 8,984 घरों का आवंटन दे रही है, mhada.ucast.in पर LIVE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here