भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने दावा किया है कि वे अपनी संपत्ति से पूरे 20 दिन तक देश का खर्च उठा सकते हैं। ब्लूमबर्ग ने रॉबिनहुड इंडेक्स के जरिए 49 देशों के धनी व्यक्तियों से ये सवाल किया था कि आप अपनी संपत्ति से कितने समय तक देश चला सकते हैं। इसके जवाब में मुकेश अंबानी ने कहा, कि वह 20 दिन तक देश के खर्चों का वहन कर सकते हैं। बता दे, इस रिपोर्ट में 49 देशों के खर्चों की सूची और वहां के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति भी लिखी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2017 तक मुकेश अंबानी की संपति 40.3 अरब डॉलर थी, जबकि भारत का एक दिन का खर्चा 1.98 अरब डॉलर है, ऐसे में मुकेश अंबानी पूरे 20 दिन तक सरकारी खर्च उठा सकते हैं। इस मामले में मुकेश अंबानी ने चीन और अमेरिका के अमीरों को भी पीछे छोड़ दिया है। 49 देशों में अंगोला, ऑस्ट्रेलिया, चिली और नीदरलैंड्स का खर्च उठाने में महिला अरबपतियों के नाम सामने आए हैं।10 07 378248300jjll ll new

यह भी पढ़े: एशिया में सबसे अमीर मुकेश अंबानी की फैमिली

साइप्रस के सबसे अमीर शख्स जॉन फ्रेडरिस्कन ने दावा किया है कि वह अपनी संपत्ति से सरकार को 441 दिनों तक चला सकते हैं। इसकी वजह वहां की कम आबादी और 2018 के लिए देश के खर्च का अनुमान 23.6 मिलियन डॉलर होना है। फ्रेडरिस्कन की कुल संपत्ति 10 बिलियन डॉलर बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here