Mukhtar Ansari की बहू को पुलिस ने हिरासत में लिया, FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

0
87
Mukhtar Ansari News
Mukhtar Ansari News

Mukhtar Ansari News: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी पर पति से जेल में अनुचित तरीके से मिलने का आरोप लगा है।

Mukhtar Ansari: जानिए क्या है मामला?

विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निखत अंसारी अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल में प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंची थीं। जिसके बाद पुलिस से उन्हें गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज किया है। जेल प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। निखत अंसारी से पूछताछ की जा रही है। वहीं जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

cats 287

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी पर विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में केस दर्ज किया गया था। अब्बास अंसारी के खिलाफ केवल यूपी में ही नहीं, बल्कि कई प्रदेशों में 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। अब्बास अंसारी पर रंगदारी मांगने के भी आरोप लगे हैं।

संबंधित खबरें…

Mukhtar Ansari को जेल में बाहर का खाना दिए जाने के मामले में सुनवाई टली, 16 जून को होगी सुनवाई

Mukhtar Ansari को मिली जमानत, MP/MLA कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here