Mumbai Terror Attacks: मुंबई आतंकी हमले को Amit Shah सहित Rahul Gandhi ने किया याद, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0
351
Mumbai Terror Attacks:
Mumbai Terror Attacks

Mumbai Terror Attacks: मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terror Attack) को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। आज के 13 साल पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से आए दर्जनभर आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई को लहूलुहान कर दिया था। मुंबई की माथे की बिंदिया “ताज होटल” पर अटैक किया था। इस तारीख को भारतीयों के लिए भुला पाना मुश्किल है। सेना ने आतंकियों को मौत के घाट तो उतार दिया, पर भारत माता के वीर सपूतों को खोने और लोगों की जान जाने का गम कभी खत्म नहीं होगा।

500 से अधिक लोगों की गई थी जान

मुंबई आतंकी हमले में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। आतंकियों ने मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन सीएसटी से अपने काम को अंजाम देना शुरू किया था। फिर कामा अस्पताल, कैफे, नरिमन प्वाइंट, ताजहोटल और ओबरॉय होटल पर हमला किया। सीएसटी स्टेशन पर 58 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

हमले में कई जवान शहीद हो गए थे। इसमें मुंबई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सरहद पार से आए आतंकियों में से अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। इस दिन को 26/11 कहा जाता है। आज के दिन देश के बड़े नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने हमले में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूँ और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व माँ भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मुंबई हमले पर ट्वीट कर शहीदों को याद किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है। आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगाकर मासूमों को बचाता है। जान की नहीं, जहान की फ़िक्र करता है। परिवार की, गाँव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है। 26/11 #MumbaiTerrorAttack के वीरों को नमन। जय हिंद!

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शहीदों को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 26/11 के कायराना आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों को नमन। देश आपके बलिदान का सदा ऋणी रहेगा। जय हिंद।

यह भी पढ़ें:

Mumbai Terror Attacks: मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी, 2008 में मायानगरी को आतंकियों ने कर दिया था लहूलुहान

26/11 का वो खौफनाक मंजर आज भी दिलों में जिंदा है, जब Mumbai दहल गई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here