Naagin 6 First Episode: सामने आया नागिन 6 के पहले एपिसोड की झलक, जानें पहले शो की कहानी

0
744
Naagin 6 First Episode
Naagin 6 First Episode: एकता कपूर ने शेयर की पहले एपिसोड की झलक

Naagin 6 First Episode: एकता कपूर का शो नागिन 6 (Naagin 6) 12 फरवरी से ऑनएयर हो गया है। इस सीजन को देखने के लिए फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में शो के पहले एपिसोड से एकता कपूर ने तेजस्वी प्रकाश की पहली झलक शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि नागिन 6 की कहानी कोरोना वायरस पर आधारित है। जिसका कुछ दिन पहले प्रोमो भी सामने आया था।

Naagin 6 हुआ ऑनएयर

नागिन-6 में मनित जौरा भी नजर आने वाले हैं जो कि शेष नागिन को इस दुनिया में मदद के लिए बुलाते नजर आएंगे।एकता कपूर का शो नागिन 6 (Naagin 6) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पहले शो के लीड रोल को लेकर चर्चा हो रही थी तो वहीं अब लीड रोल यानी सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के रोमांस को लेकर बातें चल रही हैं।

Naagin 6
Naagin 6

इस शो में बिग बॅास 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस शो के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नही आई है। लेकिन सिंबा नागपाल ने मीडिया से बात करते हुए ये बता दिया है कि शो में वह तेजस्वी के साथ शो में रोमांस करते हुनजर आएंगे।

सिंबा नागपाल भी बिग बॅास 15 में प्रतियोगी के रुप में आए थे। रिपोर्ट्स की माने तो तेजस्वी प्रकाश के अलावा महक चहल भी शो में नजर आएंगी, जो नेगेटिव नागिन का किरदार निभाएंगी। कुछ दिन पहले ही लीड एक्ट्रेस यानि नई नागिन को लेकर चर्चा हो रही थी। जिसमें एक रुबीना दिलैक (Rubina Dilak) है और दूसरी माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) का नाम लिया जा रहा था। नागिन 6 में महेक चहल, आम्रपाली गुप्ता, सुधा चंद्रन और उर्वशी ढोलकिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here