NASA: अंतरिक्ष से आ रहा है एक बड़ा एस्टेरॉयड; क्या पृथ्वी को होगा इससे नुकसान?

NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, 2022 GG2 एस्टेरॉयड 18 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी के सतह पर तब सीधा प्रभाव डाल सकता है। जब यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा खींचा जाए।

0
324

NASA ने एक सनसनीखेज खुलासे में कहा है कि हमने एस्टेरॉयडों को एक महीने से ज्‍यादा समय से लगातार पृथ्वी के ऊपर से गुजरते हुए देखा है और खुशी की बात यह है कि किसी भी बड़े एस्टेरॉयड ने पृथ्वी को नुकसान नहीं प‍हुंचाया है।

NASA
NASA

हालांकि,एक एस्टेरॉयड ने पृथ्वी पर हमला किया गया था। बता दें कि 2022 EB5 नाम का एस्टेरॉयड बहुत छोटा था और यह ग्रीनलैंड के अलग-थलग तट पर उतरा। लेकिन अब एक नया एस्टेरोइड आज पृथ्वी के करीब पहुंचने वाला है और यह पृथ्वी के बेहद करीब आने वाला है।

NASA
NASA

2022 GG2 नाम का यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब 453,000 मील की दूरी पर आएगा। कई लोगों को 453,000 मील की दूरी एक बड़ी बात नहीं लग सकती है। लेकिन एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट्स की दृष्टि से यह बहुत छोटा है। बता दें कि एक एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट लंबाई की एक इकाई है जिसका उपयोग मुख्य रूप से सौर मंडल के भीतर या अन्य सितारों के आसपास की दूरी को मापने के लिए किया जाता है।

NASA: Asteroid 2022 GG2 पृथ्वी के करीब आएगा?

NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, 2022 GG2 एस्टेरॉयड 18 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी के सतह पर तब सीधा प्रभाव डाल सकता है। जब यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा खींचा जाए। साथ ही इससे होने वाला नुकसान काफी हद तक किसी भी एक स्थान पर होगा और इससे कोई भूकंप या सुनामी नहीं आएगी। हालांकि, प्रभाव हवा में एक शॉकवेव पैदा करेगा जिसका क्षेत्र बड़ा हो सकता है।

NASA scientists searched 10 more planets like Earth

दिलचस्प बात यह है कि एस्टेरॉयड अपनी कक्षा में दूर जाने से पहले पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। एस्टेरॉयड पृथ्वी और मंगल की कक्षाओं के बीच सूर्य की परिक्रमा करता है। एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर अपनी दिशा बदलने के लिए अचानक कोई हलचल न करे इसलिए वर्तमान में पीडीसीओ इसकी निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here