छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों की सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। कड़ेमेटा और कड़ेनार कैंप के बीच सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। बस्तर आईजी सुन्दर राज पी ने इसकी पुष्टि की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह हमला कादेमेता कैंप पर दोपहर 12.10 बजे हुआ। घात लगाए नक्सलियों ने कैंप से 600 मीटर की दूरी पर जवानों पर हमला किया। इसके बाद जवानों से एक AK-47 रायफल, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टाकी भी लूटकर नक्सली फरार हो गए।

शहीद होने वाले जवान ITBP की 45वीं बटालियन के ई कंपनी के जवान थे। पुलिस ने बताया, ‘असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे (Sudhakar Shinde) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह (Gurmukh Singh) इसमें शहीद हो गए। ये दोनों ही ITBP के 45वीं बटालियन में थे।’ हमले के बाद दुर्घटनास्थल पर सैन्य मदद पहुंचा दी गई है। साथ ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बीजापुर नक्सली हमले में 22 से अधिक जवान शहीद, 20 जवान लापता, पीएम मोदी ने जताया दुख

बता दें कि चार दिन पहले नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। आज की इस घटना से कयास यही लगाया जा रहा कि ये नक्सली हमला उसका बदला लेने के लिए किया गया है। दरअसल दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों हुंगा करटाम (25), आयता माड़वी (25) और पोज्जा उर्फ लाठी करटाम (28) को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि रविवार को कुआकोंडा थाने से पुलिस दल को बड़ेगुडरा और ऐटेपाल गांव की ओर रवाना किया गया था। जब दल ऐटेपाल गांव के करीब जंगल में था तब वहां से तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस दल को उन्होंने अपना नाम हुंगा करटाम, आयता माड़वी और पोज्जा उर्फ लाठी करटाम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here