NEET UG 2021 Counselling Schedule किया गया जारी, यहां जानें क्या है पूरा Schedule

0
422
NEET UG 2021 Counselling
NEET UG 2021 Counselling

All India Quota (AIQ) और State Quota पर दाखिले के लिए NEET UG 2021 Counselling Schedule जारी कर दिया गया है। Medical Counselling Committee (MCC) ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया है। MCC 15% All India Quota (AIQ) सीटों के लिए चार राउंड में Counselling आयोजित करेगा और बाकी 85% सीटों की Counselling राज्य के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। NEET UG 2021 AIQ Counselling का पहला चरण 19 जनवरी, 2022 से शुरू होगा और State Quota Counselling का पहला चरण 27 जनवरी, 2022 से शुरू होगा।

पहले चरण की NEET UG 2021 Counselling

NEET UG 2021 Counselling AIQ सीटों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 19 जनवरी, 2022 से 28 जनवरी, 2022 तक हो जानी चाहिए। वहीं, राज्यों में होने वाली UG Counselling को 27 जनवरी, 2022 से 31 जनवरी, 2022 तक पूरा करना होगा। अंत में, केंद्रीय सीटों के लिए Joining 4 फरवरी, 2022 तक होनी है और स्टेट सीटों के लिए 7 फरवरी, 2022 तक Joining की प्रक्रिया पूरी करनी है।

feature neet

दूसरे चरण की Counselling प्रक्रिया

जारी किए गए Schedule के अनुसार AIQ सीटों के लिए NEET UG 2021 Counselling के दूसरे चरण की काउंसलिंग 9 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 तक चलेगी और इसके बाद उम्मीदवारों को 26 फरवरी, 2022 तक Join करना होगा। वहीं, राज्यों में होने वाली दूसरे चरण की NEET UG 2021 Counselling 15 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 तक जारी रहेगी और इसके बाद उम्मीदवारों को 24 फरवरी, 2022 तक Joining लेनी होगी।

NEET1 1462865571

Mop-Up Round का Schedule

दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, NMC के जारी Schedule के अनुसार, AIQ के लिए 2 मार्च, 2022 से 11 मार्च, 2022 तक Mop-Up Round आयोजित करना होगा और 19 मार्च, 2022 तक सभी उम्मीदवारों को Joining लेनी होगी। वहीं, राज्यों में Mop-Up Round 7 मार्च, 2022 से 10 मार्च, 2022 तक आयोजित होगा और इसकी Joining 15 मार्च, 2022 तक ही जारी रहेगी।

treatment Will be in mountainous areas 421 doctors will be appointed e1644043919119

20 मार्च को पूरी तरह से समाप्त होगी Counselling

NMC Schedule के अनुसार खाली बची सीटों के लिए MCC, All India Quota (AIQ) में 21 और 22 मार्च, 2022 को Counselling का आयोजन करेगा और 26 मार्च, 2022 तक उम्मीदवारों को दाखिला लेना होगा। वहीं, राज्यों की खाली बची सीटों पर 16 मार्च, 2022 को काउंसलिंग होगी और इसकी Joining की 20 मार्च, 2022 को समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:

NEET PG 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

NEET-PG Counselling 2021 का इंतजार हुआ खत्म, बुधवार से होगी शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here