मुकेश के पोते और बॉलीवुड एक्टर नील नीतिन मुकेश अपनी दोस्त रुक्मिणी के सात सात फेरों के बंधन में बंध गए। गुरुवार को उदयपुर में अभिनेता नील नीतिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय संग सात फेरे लिए और विवाह के सूत्र में बंध गए।  दोनों की शादी किसी शाही शादी से कम नहीं थी। शादी में नील रॉयल किंग लग रहे थे वहीं रुक्मिणी भी रॉयल क्वीन जैसी लग रही थी। रुक्मिणी ने ऑरेंज रेड कॉम्बिनेशन में ऑर्नेट लंहगा पहना था और नील ने डार्क महरुन और गोल्ड कॉम्बिनेशन में रॉयल ड्रैस पहनी थी।

नील की शादी का सेलिब्रेशन 3 दिन तक चला, जिसमें संगीत, मेहंदी और बाकि की सारी रस्में शामिल थी। नील के माता पिता ने रुक्मिणी को नील से मिलवाया था और दुल्हन का बॉलीवुड से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है।

बता दें कि नील मशहूर गायक नीतिन के बेटे और मुकेश के पोते हैं जिनकी आवाज को राज कपूर पर अक्सर फिल्माया जाता था। पूरे समारोह मे नील के दादा मुकेश के गाने बजते रहे। जिसका बारातियों ने खूब आनंद उठाया।

शादी में करीबन 500 लोगों को दावत दी गई थी। सभी ने शादी में खूब मस्ती की और इस रॉयल शादी में ऋषि कपूर ने जमकर सुरों की महफिल सजाई। शादी का रिसेप्शन 17 फरवरी को होना तय हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here