नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ दायर की मानहानि की याचिका, लगाया यह आरोप…

0
129
Nora Fatehi and Jacqueline Fernandez
Nora Fatehi and Jacqueline Fernandez

Nora Fatehi: फिल्मी दुनिया में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां अब अभिनेत्रियों के बीच खटास देखा जा रहा है। दरअसल, मामला अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस का है। नोरा फतेही ने जैकलीन पर मानहानि का आरोप लगाया है। उन्होंने फर्नांडिस के साथ कई मीडिया संस्थानों पर मानहानि की मांग करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। उन्होंने जैकलीन पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान करने का दावा किया है।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

Nora Fatehi ने जैकलीन पर लगाया गलत बयानबाजी का आरोप

दरअसल, अभिनेत्री नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने जैकलिन समेत अन्य के खिलाफ दाखिल मानहानि याचीका में कहा है कि उनके खिलाफ गलत बयान दिया गया। जिसे कई मीडिया संस्थानों द्वारा चलाया गया। जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। फतेही ने अर्जी में कहा है कि महाठग सुकेश चंद्र शेखर के साथ लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनके खिलाफ मनगढ़ंत खबर चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

नोरा फतेही का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में उनका नाम गलत तरीके से घसीटा जा रहा है। न्यूज चैनलों और कुछ समाचार पत्रों में खबर चलाने की वजह से उनकी छवि धूमिल हुई है।

यह भी पढ़ेंः

काबुल के होटल में बड़ा सुसाइड हमला, जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटके लोग, 5 से अधिक की गई जान…

पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश में LAC पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई थी झड़प: सूत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here