दिल्ली में दिवाली के अगले दिन से लागू होगा Odd-Even फॉर्मूला, केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

0
64

Odd-Even Rule in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार (6 नवंबर) को बड़ा फैसला ले लिया है। दिल्ली में दिवाली के अगले दिन से यानि 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवेन लागू रहेगा।

बता दें, राज्य में बिगड़ते हालात को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हाई लेवल मीटिंग हुई थी। इस बैठक में लिए गए फैसलों की दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी।

FotoJet 56
Odd-Even Rule in Delhi

Odd-Even Rule in Delhi: क्या कहता है ये फॉर्मूला?

ऑड-ईवेन नियम के तहत हफ्ते में कुछ दिन केवल ईवन नंबर की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां सड़कों पर चल सकेंगी और बाकी दिन ऑड नंबर प्लेट की व्हीकल्स चलाई जा सकेंगी। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। हालांकि, इस एक हफ्ते के बीच इसकी समीक्षा की जाएगी। उसके बाद सरकार तय करेगी कि इसे आगे जारी रखा जाए या नहीं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक लगातार तापमान का गिरना और हवा की स्पीड बहुत धीमी होना इसकी मुख्य वजह है। आज 436 AQI आ गया है। दिल्ली में पूरे 365 दिन प्रदूषण को कम करने के लिये काम हो रहा है। ऐसे में दिल्ली के लिए समर और विंटर एक्शन प्लान चलाया जा रहा है। साल 2015 में 109 दिन साफ 365 में जो इस साल बढ़कर 206 हो गया है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्हें वो सारी जानकारी दी गयी कि अब तक क्या-क्या काम किया गया है।”

दिल्ली में GRAP-4 लागू

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के अंदर आवश्यक सेवाएं वाले ट्रक और CNG, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अलावा सभी ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। अब दिल्ली में सभी कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

प्रदूषण पर लिए गए ये बड़े फैसले

1. 10वीं व 12वीं को छोड़कर अन्य सभी स्कूल बंद

2. निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक

3. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य ट्रकों की एंट्री पर बैन

4. BS-III पेट्रोल वाहनों और BS-IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here