अरब सागर में ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने की खबर सामने आई हैं। जिसमें 7 यात्री और 2 पायलट मौजूद थे। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है।
ONGC का संपर्क टूटने से हुआ हादसा
मुंबई से उड़ान भरने वाले ONGC के हेलीकॉप्टर को आज यानी 28 जून को इमरजेंसी में लैंड कराना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेश के जरिए 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विमान में पायलटों समेत 9 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही मुंबई एटीसी और ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) दोनों से इसका संपर्क टूट गया था।
बता दें, कि इससे पहले खबर थी कि पवन हंस हेलीकॉप्टर मुंबई के जुहू हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद लापता हो गया था। उस समय इसके मुंबई तटरेखा से लगभग 55 किलोमीटर दूर, ओएनजीसी के बॉम्बे हाई ऑयलफील्ड्स के रास्ते में होने का अनुमान लगाया गया था, जो यहां से उत्तरपश्चिम में 175 किलोमीटर की दूरी पर है।
जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तलाशी और बचाव अभियान के लिए क्षेत्र में अपने जहाज और विमान बचाव भेजे हैं। दुर्घटना के बाद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को जानकारी दे दी है और बताया जा रहा है कि नौसेना और तटरक्षक बल बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
संबंधित खबरें :