Opposition Alliance : आज यानी बुधवार का दिन इंडिया अलायंस के लिए बद से बदतर साबित हो रहा है। जहां आज सुबह खबर आई कि पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनावों में लड़ने का फैसला किया है, वहीं अब पंजाब से भी ऐसा लगता है कि विपक्षी गठबंधन को खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा। ममता की राह पर चलते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सीएम भगवंत मान ने भी पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
पंजाब के सीएम और AAP लीडर भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में हमारा कांग्रेस से कोई अलायंस नहीं है।” उन्होंने कहा, ”आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार शार्टलिस्ट किए हैं। AAP, 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवा रही है।”
जब मीडिया द्वारा ने ममता बनर्जी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “हो सकता है, उनकी कोई बातचीत चल रही हो। लेकिन पंजाब में हम ऐसा कुछ नहीं करने वाले।” जिसके बाद अनुमान लगाए जा रहे है कि पंजाब में लोकसभा सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा। हालांकि इसपर AAP के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरिवाल की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Opposition Alliance : क्या AAP दिल्ली की सीट शेयरिंग में देगी कांग्रेस का साथ?
बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटे हैं। AAP और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। दोनों ही दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठक हो चुकी है। जिसमें दोनों ही दलों ने बीजेपी के खिलाफ एकजुट रहने की बात की।
ममता ने छोड़ा I.N.D.I.A का साथ
बीते काफी समय से, कांग्रेस से नाराज चल रही ममता ने आज सुबह ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पश्चिम बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल सीएम ने कांग्रेस पार्टी की सीट शेयरिंग में देरी के चलते राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा के चुनाव लड़ने की बात करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं। हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे। मैं I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है, लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।’
बता दें कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 10 से 12 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसपर बंगाल सीएम ममता बनर्जी की ओर से केवल 2 सीटों की पेशकश की गई थी। जिसके बाद सीट बंटवारे पर कोई भी समझौता नहीं बन सका था। पंजाब और बंगाल में इंडिया गठबंधन अब कमजोर नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: