मोदी सरकार के आने के बाद विश्व भर में भारत का दबदबा बढ़ा है। ऐसे में भारतीय शब्द भी विश्व भर में काफी प्रचलित हो रहे हैं। सरकार और जनता को जोड़ने वाला आधार ने अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को भी अपने साथ जोड़ लिया है। जी हां, दुनियाभर में मशहूर अंग्रेजी डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड ने पहली बार अंग्रेजी की तरह 2017 के हिंदी शब्द की घोषणा की है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘आधार’ को 2017 का हिंदी शब्द घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की तरफ से इसकी घोषणा शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्ट के दौरान की गई। डिक्शनरी में जगह बनाने के लिए ‘आधार’ शब्द को मित्रों, जुमला, गोरक्षक, विकास, नोटबंदी और भक्त जैसे शब्दों को पछाड़ना पड़ा।

इस मौके पर साहित्यकार और पत्रकार जमात के कई दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिंदी के मशहूर कवि अशोक वाजपेयी, वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा मुद्गल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ शामिल हुए। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की तरफ से कहा गया कि वर्ष के हिंदी शब्द का चयन करना आसान नहीं था। इसके लिए कई शब्द रखे गए थे। चयन समिति के सामने नोटबंदी, स्वच्छ, योग, विकास बाहुबली जैसे शब्द थे, जिनमें से आधार को चुना गया। चयन समिति ने पिछले वर्ष सबसे ज्यादा चलन में आए और लोगों का ध्यान खींचने वाले शब्द का चयन किया।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के मुताबिक हम विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ काम करके इस साल के कई उम्मीदवार शब्दों पर विचार करते हैं और एक ऐसा शब्द चुनते हैं, जो इस साल के लोकाचार, भावनाओं और पूर्वाग्रहों को प्रतिबिंबित करता है और आने वाले समय में सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में सम्भावना रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here