Padma Vibhushan से सम्मानित लोगों को कितनी मिलती है पुरस्कार राशि?

0
15445
padma vibhushan prize money
Padma Vibhushan Prize Money

Padma Vibhushan सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत 2 जनवरी 1954 में की गयी थी। भारत रत्‍न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है। पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है।

किन्हें मिल सकता है?

Padma Vibhushan भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला (Arts), शिक्षा (Education), उद्योग (Industry), साहित्य (Literature), विज्ञान (Science), खेल(Sports), चिकित्सा (Medicine), समाज सेवा (Social Service) और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। हर साल भारत सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की जाती।

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

पद्म पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान है। इन पुरस्कारों के साथ रेल/हवाई यात्रा में कोई नकद भत्ता या रियायत आदि के रूप में कोई सुविधा/लाभ नहीं मिलता है। पुरस्कार के तहत कोई राशि भी नहीं दी जाती है। साथ ही इसका उपयोग लेटरहेड, निमंत्रण कार्ड, पोस्टर, पुस्तकों आदि पर पुरस्कार विजेता के नाम के प्रत्यय या उपसर्ग के रूप में नहीं किया जा सकता है। किसी भी दुरुपयोग के मामले में, पुरस्कार विजेता से पुरस्कार को जब्त कर लिया जाता है।

भारत रत्‍न वाले को क्या मिलती है सुविधाएं

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाणपत्र और एक पदक प्राप्त होता है। पदक पीपल के पत्ते के रूप में होता है, जो लगभग 5.8 सेमी लंबा, 4.7 सेमी चौड़ा और 3.1 मिमी मोटा होता है। यह टोंड कांस्य से बना होता। इसके अग्रभाग पर 1.6 सेमी व्यास में सूर्य की प्रतिकृति उकेरी गई है, जिसके नीचे देवनागरी लिपि में भारत रत्न शब्द उकेरे गए होते हैं।

भारत रत्न जिन्हें मिलता है उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण

इससे पहले सोमवार को बीजेपी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने उनका पुरस्कार लिया। खेल के क्षेत्र में टोक्‍यों ओलंपिक में मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2020 के ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2020: Sushma Swaraj को मरणोपरांत पद्म विभूषण, Rani Rampal और Kangana Ranaut को मिला पद्मश्री

Padma Shri award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं, जानें यहां

Bharat Ratna मिलने वाले को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here