धोखाधड़ी के आरोप में फिल्म निर्माता Parag Sanghvi गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

0
395
Parag Sanghvi
धोखाधड़ी के आरोप में फिल्म निर्माता Parag Sanghvi गिरफ्तार

बॅालीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता पराग सांघवी (Parag Sanghvi) को धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार किया गया है। पराग ने सरकार, पार्टनर जैसी बड़ी फिल्में बनाई हैं एजेंसी के अनुसार सांघवी को 25 दिसंबर तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा। आपको बता दें कि पिछले महीनें (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सांघवी के कई ठिकानों पर भी छापा मारा था।

बताते चले की सोमवार को मुंबई पुलिस ने Parag Sanghvi की गिरफ्तार करने की जानकारी दी थी। उनके ऊपर करीब 5 केश दर्ज है। फिल्म निर्माता के अलावा पराग सांघवी अलंबरा कमला ग्रुप के सीईओ है (Alumbra Group CEO) हैं। सूत्रों के अनुसार, सांघवी के होम प्रोडक्शन में ‘पार्टनर’, ‘भूत रिटर्न्स’ और ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ जैसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं।

PARAG
PHOTO: SOCIAL MEDIA

Parag Sanghvi से जुड़ा क्या है मामला?

आपको बता दें कि Parag Sanghvi अलंबरा ग्रुप के सीईओ हैं। उन्होनें लोगों से पैसे लिए और उस पैसे को दूसरी कंपनी में भेज दिया गया। एंजेसी के अनुसार कुल 42 करोड़ का घपला किया गया है। पराग सांघवी पर आरोप लगाया गया हैं कि वह लोगों के पैसे को दूसरी कंपनी में इधर- उधर कर दिए हैं जिस वजह से मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया हैं, एजेंसी के अनुसार, सांघवी के प्रोडक्शन हाउस में ‘पार्टनर’, ‘भूत रिटर्न्स’ और ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ जैसी फिल्में बनाई गई हैं।

parag sanghvi
photo by social media parag sanghvi

जांच के दौरान पता चला कि उन्होंने 2013 में टर्नर रोड पर कमला इंफ्रा और कमला लैंडमार्क समूह की लैंडमार्क प्रॉपर्टीज से तीन फ्लैट खरीदे थे। शिकायतकर्ता महेंद्र रणमल शाह ने इसके बाद कमला लैंडमार्क समूह की एक और कंपनी अलुम्ब्रा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक फ्लैट किराए पर दे दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here