Parambir Singh ने कोर्ट में बताया जान का खतरा, बोले महाराष्ट्र के Home Minister- ‘सारी जिंदगी पुलिस में बिता दी, अब उन्हें डर लग रहा है’

0
404

कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर Parambir Singh वापस मुंबई लौट आये हैं। पुलिस कमिश्नर के पद से डीजी होमगार्ड के पद पर तबादले के बाद से परमबीर सिंह बिना किसी सूचना के गायब हो गये थे। कोर्ट ने कई मामलों में परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिसके बाद से परमबीर सिंह की तलाश जारी थी।

वहीं गिरफ्तारी पर रोक लगवाने के लिए परमबीर सिंह ने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट में परमबीर सिंह के वकील ने उनकी जान को खतरा बताया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पहले आप जहां हैं, उस जगह की जानकारी दें। इसके साथ ही कोर्ट ने परमबीर सिंह को राहत देते हुए उनकी फौरी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

जिसके बाद परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे हैं। परमबीर सिंह जल्द ही अपने वकील के माध्यम से अपने उपर लगे सभी आरोपों पर कोर्ट में सफाई पेश कर सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से ने परमबीर सिंह के जान के खतरे के आरोप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बहुत अचरज की बात है कि जो व्यक्ति राज्य के पुलिस प्रमुख रहे, मुंबई और ठाणे पुलिस के प्रमुख रहे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पुलिस में बिता दी, उन्हें डर लग रहा है।

गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर महाराष्ट्र में कई मामलों में रंगदारी वसूली के आरोप लगे हैं। इसके अलावा परमबीर सिंह ने भी महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 कोरड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था।

परमबीर सिंह के लगाये आरोपों के कारण अनिल देशमुख को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था और आज ईडी और अन्य एजेंसियों की जाल में फंसे अनिल देशमुख सलाखों के पीछे हैं।

इसे भी पढ़ें: Parambir Singh पर एक और आरोप, मुंबई हमले के दोषी Ajmal Kasab का मोबाइल अपने पास रखा था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here