PM Modi: चार राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज उत्साह का दिन है, उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। PM Modi ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं (PM Modi) अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है।
PM Modi ने कहा- यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है
PM Modi ने कहा कि यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है। तीन राज्य यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गए और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि आज चुनाव के नतीजे जो भाजपा के पक्ष में एकतरफा आए हैं, उसकी विजय यात्रा के क्रम में इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोग आए हैं। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से मैं प्रधानमंत्री जी का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। आज जो नतीजे आए हैं, जिसमें एकतरफा चार राज्यों की जनता का आशीर्वाद हमें मिला है। इसमें जो योगदान भारत की जनता ने किया है, वो बताता है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम, उनके द्वारा चलाई गई नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है।
उन्होंने कहा कि आज जहां हम चार राज्यों में अपने बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए खड़े हैं। वहीं कल असम म्युनिसिपल बोर्ड के जो नतीजे आएं हैं वहां 80 म्युनिसिपल बोर्ड में से 77 भाजपा ने जीते हैं। आज वहां मझोली में उपचुनाव भी था, वह सीट भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीती है। जब जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा किसी साधारण व्यक्ति का सशक्तिकरण होता है, तो वो साधारण व्यक्ति चुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाता है।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदली है। अब रिपोर्ट कार्ड की राजनीति के आधार पर चुनाव लड़े जाते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। हम दो तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ रहे हैं। जो लोग वहां भय का वातावरण बनाते थे, वो आज खुद भयभीत हैं। इसके लिए हम योगी जी का भी धन्यवाद करते हैं।
संबंधित खबरें…
Uttarakhand Poll Results 2022 Live । Election Results 2022 Live Updates। Punjab Election Result 2022 Live Updates । Goa Election Result 2022 Live Updates । Manipur Election 2022 Result Live Update