मुंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई साइबर पुलिस की ओर से एक मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बड़ी राहत दी है। साइबर पुलिस की ओर से दर्ज मामले में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी से एक सप्ताह के लिए अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई साइबर पुलिस ने यह मामला पिछले साल दर्ज किया था।

अश्लील फिल्मों को बनाने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई होगी। राज कुंद्रा को बीते 19 जुलाई को कथित रूप से पोर्न फिल्मे बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान 11 अन्य लोगों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा था। सत्र न्यायालय की तरफ से गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका रद्द होने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा पर शिल्पा शेट्टी का फूटा गुस्सा, कहा- तुमने परिवार पर लगा दिया धब्बा, नहीं मिलेगा अब काम

मुंबई साइबर पुलिस की तरफ से दर्ज मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुंद्रा को अंतरिम राहत दी है। शिकायत में उनके खिलाफ वेब सीरीज के हिस्से के रूप में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील वीडियो डालने के आरोप थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ से पोर्नोग्राफी मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया था। मुंबई पुलिस ने कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता माना है।

दरअसल पुलिस के मुताबिक, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में आने वाली जरूरतमंद लड़कियों को बड़ी फिल्मों में रोल दिलाने के नाम पर फंसाया जाता था। हर हफ्ते फिल्म रिलीज की जाती थी। ऐसा पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा का नाम किसी विवाद में आया है। इस बीच, जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल थे। अश्लील फिल्मों के कारोबार के बारे में चर्चा होती थी। इसमें कुल 5 लोग थे। इसमें मार्केटिंग, सेल्स से लेकर मॉडल्स के पेमेंट को लेकर बातें होती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here