ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी के पहले चरण का प्रस्ताव प्रदेश कैबिनेट को भेज दिया गया है। 376 एकड़ में विकसित होने वाले पहले चरण के लिए विकासकर्ता कंपनी की खोज करने के लिए 15 मई तक टेंडर निकाल दिए जाएंगे।

यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी। इसमें व्यावसायिक भू उपयोग की जमीन भी विकासकर्ता कंपनी को दी जाएगी। पहले चरण में एम्यूजमेंट पार्क, विला, फिल्म इंस्टीट‘यूट, फिल्म स्टूडियो आदि विकसित किया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण सेक्टर-21 में 1 हजार एकड़ में फिल्म सिटी विकसित करेगा। इसमें 220 एकड़ जमीन का भू उपयोग व्यावसायिक है। इसकी डीपीआर सीबीआरई कंपनी से बनवाई गई है। डीपीआर शासन को भेजी गई थी। शासन के दिशा-निर्देश में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीपीआर में फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित करने का सुझाव दिया गया है। यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी है। इसमें जमीन प्राधिकरण देगा और पैसा कंपनी लगाएगी।

डीपीआर के अध्ययन के बाद इस बात पर मुहर लग गई है कि फिल्म सिटी तीन चरणों में विकसित की जाएगी। पहला चरण 376 एकड़, दूसरा चरण 300 एकड़ और तीसरा चरण 324 एकड़ में विकसित किया जाएगा। पहले चरण का प्रस्ताव प्रदेश कैबिनेट को भेज दिया गया है। कैबिनेट से पास होने के बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा। 15 मई तक टेंडर निकलने की उम्मीद है।

कितने वर्ष के लिए परियोजना दी जाए ताकि उसकी लागत निकल आए। प्रजेंटेशन में आर्थिक बिंदुओं पर चर्चा हुई। फिल्म सिटी के पहले चरण को विकसित करने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। 376 एकड़ में विकसित होने वाले पहले फेज के लिए कंपनी का चयन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here