Puneeth Rajkumar का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘Gandhada Gudi’ का टीजर रिलीज, फैंस हुए भावुक

0
584
Puneeth Rajkumar
Puneeth Rajkumar का ड्रीम प्रोजेक्ट 'Gandhada Gudi' का टीजर रिलीज, फैंस हुए भावुक (photo: twitter)

दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का निधन 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। एक्टर कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार थे। फैंस उन्हें प्यार से अप्पू बुलाते थे। एक बार फिर पुनीत की चर्चा हो रही है। बता दें कि पुनीत राजकुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट गंधा गुड़ी (Gandhada Gudi) का आज टीजर रिलीज किया गया हैं जिसे देखकर उऩके फैंस भावुक हो रहें हैं।

टीजर पहले 1 नवंबर को रिलीज होने वाला था

सूत्रों के अनुसार फिल्म का टीजर पहले एक नवंबर को रिलीज होने वाला था। लेकिन मेकर्स ने इसे उनकी मां पर्वतम्मा राजकुमार की जयंती पर प्रीमियर के लिए रखा था। जिसे आज रिलीज किया गया हैं। फिल्म का नाम गंधा गुड़ी है फिल्म में जंगलो के बारे में दिखाया गया हैं। फिल्म में पुनीत राजकुमार के साथ वन्यजीव फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता अमोघवर्ष हैं। फिल्म के गाने अजनीश लोकनाथ ने लिखा हैं। बता दें कि गंधा गुड़ी का निर्माण पुनीत राजकुमार के पीआरके प्रोडक्शंस और मडस्किपर द्वारा किया गया है।

बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था करियर

पुनीत राजकुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। जब वे छह महीने के थे, तब उन्होंने 1976 की दो फिल्मों – प्रेमदा कनिके और आरती में अभिनय किया। उन्होंने ‘भक्त प्रहलाद’ में अपने अभिनय के लिए तारीफ हासिल की थी। एक युवा लड़के रामू के रूप में ‘बेट्टादा हूवु’ में उनकी भूमिका की जमकर प्रशंसा की गयी थी। जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया।

वह एक गायक भी थे और उनके डांस के लिए उनकी तारीफ की जाती थी। अभिनेता ने कन्नड़दा कोत्याधिपति को होस्ट किया था, जो कि वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर? का कन्नड़ संस्करण है।

यह भी पढ़ें: Puneeth Rajkumar के नाम पर हाथी के बच्चे का रखा गया नाम, 2 साल है उम्र

Puneeth Rajkumar को कर्नाटक के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Karnataka Ratna Award से किया जाएगा सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here