Ramleela 2022 : कहीं निकली प्रभु श्रीराम की बारात, भक्‍तों ने जमकर की पुष्‍प वर्षा, कहीं कैकयी संवाद और राम वनवास ने किया भावुक

Ramleela 2022: उत्‍साहित भक्तों ने फूलों की वर्षा की और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्‍त किया। वहीं रोहिणी स्थित श्रीरामलीला कमेटी की ओर से कैकयी संवाद, राम वनवास का मंचन किया गया।

0
184
Ramleela: top news of Desh ki ramleela in hindi
Ramleela

Ramleela 2022 : दिल्‍ली की रामलीलाओं में कल यानी गुरुवार को प्रभु श्रीराम बारात का भव्‍य मंचन हुआ।लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया लीला स्थल पर भव्य श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान धूमधाम के साथ लोगों ने प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्‍मण जी के ऊपर फूलों की वर्षा की। इस दौरान दिल्‍ली के कई बड़े और मशहूर बैंड, ताशा, शहनाई, दशरथ परिवार की झांकी एवं प्रभु श्री राम के रथ पर श्री सीताराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित ऋषि विश्वामित्र रथ पर विराजमान दिखे।उत्‍साहित भक्तों ने फूलों की वर्षा की और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्‍त किया।

रामलीला में केवट की भूमिका सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने निभाई। श्री गणेश वंदना पूजा एवं आरती के साथ रामलीला का मंचन हुआ।जिसमें राम के राज्‍याभिषेक की घोषणा, मंथरा-कैकयी संवाद, कैकयी-दशरथ संवाद, चित्रकूट पर भरत मिलाप की लीला दिखाई गई।इस मौके पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला एवं श्री बीएल वर्मा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।इस मौके पर ओम बिड़ला ने कहा कि रामलीलाएं भारतवर्ष की आत्मा हैं हम सभी भारत वासियों का कर्तव्य है कि अपनी संस्कृति एवं सनातन धर्म की धरोहर को सुरक्षित रखें। इस मौके पर लव- कुश कमेटी की ओर से ओम बिड़ला,बीएल वर्मा एवं मनोज तिवारी का स्वागत किया गया।

रोहिणी स्थित श्रीरामलीला कमेटी की ओर से कैकयी संवाद, राम वनवास का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोगों ने लीला का आनंद लिया। नेताजी सुभाष प्‍लेस, पीतमपुरा, शालीमार बाग, मंगोलपुरी और बुराड़ी में भी अलग-अलग जगहों पर प्रभु श्रीराम जी लीला का सुंदर मंचन किया गया।

Ramleela: Shri Ram Barat ka manchan.
Ramleela 2022.

Ramleela 2022 : उत्‍तराखंड में रामलीला की धूम

Ramleela 2022 : hindi top news.
Ramleela 2022:

उत्‍तराखंड के हल्‍द्वानी में भी रामलीला की धूम मची है। यहां के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार को भगवान श्रीराम का देवी सीता के साथ स्‍वयंवर का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डालते ही पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले ऋषि विश्वामित्र ने उठहु राम भंजहु भव चापू, मेटहु तात जनक परितापू.. कहकर शिव धनुष तोड़ने के लिए आदेशित किया। श्रीराम ने आयुष दीजे कृपा निधाना, देखूं मैं शंकर चाप पुराना। सब देखें कौतुक पर और नारी, तोडूं धनुष नहि लाऊं में बारी.. कहकर धनुष तोड़ दिया।

Ramleela 2022: सिरसा में ताड़का वध देख दर्शक रोमांचित

हरियाणा के सिरसा में आयोजित रामलीला में गुरुवार को ताड़का वध का मंचन हुआ। श्री रामा क्लब के मंच पर ताड़का वध का दृश्य देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। यहां के जनता भवन रोड स्थित श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 73वां रामलीला महोत्सव बड़े भव्य तरीके से चल रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here