Rapid Rail Meerut: 60 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से मेरठ, जानें कब से होगी शुरुआत

0
533

Rapid Rail Meerut: 60 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से मेरठ। पहली बार सुनकर इस बात पर लोगों को विश्वास नहीं होता। लेकिन आने वाले दिनों में ये संभव हो जाएगा। Rapid Rail Meerut Delhi के निर्माण कार्य में लगी कंपनी NCRTC की तरफ से दावा किया गया है कि 2023 की दीवाली से पहले इसके एक बड़े हिस्से पर संचालन शुरु कर दिया जाएगा। बताते चलें कि 2025 तक इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने की योजना है।

कहा तक पहुंचा है काम?

इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। यूपी वाले हिस्से में बड़ी संख्या में पिलर तैयार हो गए हैं। दिल्ली के आनंद विहार में टनल बनाने का कार्य भी जल्द ही शुरु कर लिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि 2023 तक कुछ सेक्शन पर रैपिड रेल की शुरुआत हो जाएगी। 2025 में दिल्ली के लोग 1 घंटे में मेरठ पहुंच जाएंगे।

कोविड के कारण प्रोजेक्ट पर पड़ा असर

कंपनी का कहना है कि कोविड संकट के दौरान ऑक्सीजन की सप्लाई मरीजों को करने के कारण काम पर असर देखा गया। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बात से इनकार किया गया है कि लागत में बढ़ोतरी होगी या नहीं।

इन स्टेशनों से गुजरेगी रेल

दिल्ली से मेरठ के रास्ते में ट्रे्न कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर,मुरादनगर डिपो, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर,ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी,दरौली मेट्रो, मेरठ नॉर्थ शामिल होगा।

यह भी पढ़ें: Bihar: शराब से हुई मौतों पर सख्त हुए Nitish Kumar, कठोर कार्रवाई का दिया आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here