Redmi Note 11 सीरीज़ इस दिन होगी लॉन्च, जानिए Specifications

0
314
xiaominote11
Redmi Note 11 सीरीज़ 28 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी, लॉन्च से पहले Xiaomi ने Redmi Note 11 Pro के डिज़ाइन और रंग के बारे में जानकारी दी है। Redmi अब हर साल Redmi Note श्रृंखला के दो फोन लॉन्च करेगा।


Redmi Note 11 सीरीज़ गुरुवार, 28 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी, लॉन्च से पहले Xiaomi ने Redmi Note 11 Pro के डिज़ाइन और रंग के बारे में जानकारी दी है। Redmi के महाप्रबंधक लू वेइबिंग ने कहा है कि Xiaomi के स्वामित्व वाला उप-ब्रांड अब हर साल Redmi Note श्रृंखला के दो फोन लॉन्च करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी Redmi Note 11 सीरीज Redmi Note 9 सीरीज का सक्सेसर होगा।

वीबो पर पोस्ट की एक श्रृंखला के माध्यम से Xiaomi ने अपने आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और रंग विकल्पों का भी खुलासा किया, जिसमें Redmi Note 11 Pro को 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित MediaTek डाइमेंशन 920 SoC के साथ दिखाया गया है। इसमें दो Cortex-A78 कोर और एक Mali-G68 MC4 GPU है। इसके अलावा, Xiaomi में TSMC प्रोसेसर होगी, जिससे घंटों इश्तेमाल के बाद भी फोन ठंढा रहेगा।

Xiaomi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Redmi Note 11 Pro की तस्वीरें साझा की है, जिसमें स्मार्टफोन शैलो ड्रीम गैलेक्सी रंग विकल्प दिखा। Weibo पर एक अन्य पोस्ट में Redmi स्मार्टफोन को हरे-काले रंग में दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें

Festive Season में Toyota ने लॉन्च की Innova Crysta Limited Edition, जानिए इसके फीचर्स

Tata Motors ने 5.49 लाख में लॉन्च किया PUNCH, जानिए खासियत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here