आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दुनिया भारत की सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन देख रही है। इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं।

राजपथ पर देश की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को 22 झांकियों के जरिए दर्शाया जा रहा है। इनमें से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं जबकि बाकी की 6 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों के श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनका स्वागत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत सहित आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे, वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने किया।

बता दें इंडिया गेट के पास बना यह वॉर मेमोरियल 44 एकड़ में फैला हुआ है। वॉर मेमोरियल चार सर्कल से बना हुआ है- अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र और रक्षक चक्र। इस मेमोरियल पर 25,942 जवानों के नाम ग्रेनाइट के टेबलेट पर स्वर्ण अक्षरों में लिखे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here