Revanth Reddy Oath Ceremony: तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगें रेवंत रेड्डी, शपथ ग्रहण में पहुंच रहे कांग्रेस के कई दिग्गज नेता

0
27

Revanth Reddy Oath Ceremony: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिला है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी आज (7 दिसंबर) को तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 1:04 बजे से हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से काफी समय पहले निकल चुके हैं। वे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस के युवा नेता रेवंत रेड्डी को आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई जाएगी।

Revanth Reddy Oath Ceremony: कौन-कौन होगा शामिल?

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे बड़े नाम शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के कई और वरिष्ठ नेता भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी प्रोग्राम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सीपीआई महासचिव डी. राजा रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। यह उम्मीद की जा रही है कि इस कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here