IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant को लगा बड़ा झटका, हार के बाद लगा लाखों का जुर्माना

0
306
RISHABH PANT

IPL 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान Rishabh Pant को बड़ा झटका लगा है। पंत को इस मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तय समय में कम ओवर फेंके और इसका खामियाजा कप्तान ऋषभ पंत को भुगतना पड़ा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया।

Rishabh Pant को हार के बाद लगा 12 लाख का जुर्नामा

आईपीएल के एक बयान के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट में आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला अपराध है इसलिए पंत को 12 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर भरने होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग ने इसकी पुष्टि की है।

oant

दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने 14 रनों से हराया था। लखनऊ सुपर जायंट्स का यह पहला आईपीएल सीजन है।

20220407 224502

वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 61 रनों की पारी खेली। उसके अलावा ऋषभ पंत ने 39 और सरफराज खान ने 35 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 4 विकेट खोकर अंतिम ओवर में मुकाबले को जीत लिया। डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की पारी खेली।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here