Rishi Kapoor Birth Anniversary: नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने ऋषि कपूर को किया Miss

0
894

Rishi Kapoor Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज 69वां जन्मदिन हैं। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने मिस (Miss) किया l इसके अलावा उन्होंने उनकी पुरानी फोटो भी शेयर की हैl बता दें कि ऋषि कपूर का शनिवार यानी आज 69वां जन्मदिन है इस मौके पर नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की हैl यह ऋषि कपूर के एक फिल्म की फोटो हैl फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर में लिखा है, ‘एक कठोर हवा का झोंका, सब कुछ बिगाड़ देता हैl वह बीते लम्हेंl’

https://www.instagram.com/p/CTXjbKCvMqD/

ऋषि कपूर उस ‘कपूर’ खानदान के सदस्य थे जो बॉलीवुड में लंबे समय से राज कर रहा है। भले ही ऋषि कपूर राज कपूर के बेटे थे लेकिन उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और अपने क्यूट लुक्स से लोगों का दिल जीता था। ऋषि कपूर की अदायगी के सभी दीवाने थे। ऋषि कपूर का निधन पिछले साल 30 अप्रैल को हो गया थाl

https://www.instagram.com/p/CTYxiJgI36a/

नीतू कपूर ही नहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को याद कर एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की हैl फोटो में ऋषि कपूर को नातिन समारा साहनी के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता हैl इस फोटो के साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की हैl

ये भी पढ़ें- Sidharth Shukla की अंतिम यात्रा में पहुंची Shehnaaz Gill, रो रोकर हुआ बुरा हाल

दरअसल कुछ समय से ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे थेl उन्हें 2018 में इस बीमारी का पता चला थाl वह इस बीमारी का इलाज कराने अमेरिका भी गए थेl इसके बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौट आए थेl ऋषि कपूर को अंतिम बार ‘द बॉडी’ नामक फिल्म में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा इमरान हाशमी की अहम भूमिका थीl वह ‘शर्मा जी नमकीन’ की शूटिंग कर रहे थेl इस फिल्म में वह जूही चावला के साथ नजर आने वाले थेl हालांकि यह फिल्म पूरी नहीं हो पाईl इस फिल्म में उनकी जगह परेश रावल ने अभिनय किया हैl यह फिल्म भी रिलीज नहीं हुई हैl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here