आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद यादव के दायां हाथ कहे जाने वाले अमरेंद्र धारी सिंह को ईडी ने खाद घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अमरेंद्र आरजेडी से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें पुलिस ने दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है, इससे आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि, अमरेंद्र का मुंबई से लेकर बिहार में करोड़ो की संपत्ति है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र सिंह धारी उर्फ एडी सिंह का कई जगहों पर रियल स्टेट, फर्टिलाइजर और कैमिकल एक्‍सपोर्ट का काम चलता है। आरजेडी ने पिछले साल ही अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजा था। आरजेडी की ओर से राज्यसभा के लिए नाम आने के बाद ही अमरेंद्र धारी सिंह चर्चा में आ गए थे। बता दें कि अभी हाल ही में राजद सुप्रीमो दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत पर रिहा हुए हैं। अब उनके एक और नेता को घाटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

करोड़ो का मालिक अमरेंद्र सिंह का बिहार के पाटलीपुत्र में आलीशान बंगला है। वहां से भी मोटी कमाई होती है। वहीं बिहार के विक्रम इलाके में भी भारी जमीन है। अमरेंद्र 13 से अधिक देशों में खाद सप्लाई करता है। अब घोटाले की बात सामने आरही हैं। ताजा मामला इफको और इंडिया पोटाश लिमिटेड (आइपीएल) से जुड़े एक कथित उर्वरक घोटाले से संबंधित है, जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने पिछले महीने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद लगातार जांच की जा रही थी। गुरुवार को उन्हें दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि अमरेंद्र सिंह धारी उर्फ एडी सिंह का कई जगहों पर रियल स्टेट, फर्टिलाइजर और कैमिकल एक्‍सपोर्ट का बिजनेस है। राजद ने पिछले साल ही एडी सिंह को राज्यसभा भेजा था। राजद की ओर से राज्यसभा के लिए नाम आने के बाद ही अमरेंद्र धारी सिंह चर्चा में आ गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here