बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने प्रत्याशियों को सूची जारी कर दी है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे को टिकट दिया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 28 अक्टूबर को होने वाला है ऐसे में आरजेडी ने सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है इनमें नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है।

बता दे कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा शनिवार को हुआ था। आरजेडी के खेमे में 144 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिली। भाकपा (माले) के हिस्से में 19 सीटें आई हैं, जबकि माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गई हैं। तेजस्वी ने कहा था कि आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।

तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे का ऐलान करते हुए कहा कि, “महागठबंधन हमारे लिए एक मजबूत विकल्प है। मैं कांग्रेस और वामपंथी दलों का आभारी हूं, वो हमारे साथ जुड़े हैं। सभी के साथ से बिहार को हम नई तरक्की की राह पर ले जाएंगे। सभी के साथ से ये सपना पुरा होने में समय नहीं लगेगा। अगर बिहार की जनता हमें मौका देगी तो हम सभी वादों पर खरे उतरेंगे। बिहार को रोजगार मुहैया कराएंगे।”

तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान ही वीआईपी नेता मुकेश सहनी हंगामा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।  इससे पहले राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) भी महागठबंधन के घटक दलों में शामिल थे, लेकिन वह भी सीट बंटवारे से नाराज होकर महागठबंधन का साथ छोड़ चुके हैं।

बिहार में चुनाव की सरगर्मियां नेताओं के सर चढ़ कर बोल रही हैं। लालू प्रसाद यादव के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव इस बार अकेले ही पार्टी की अगुवाई कर रहे हैं।

नीतीश कुमार की तर्ज पर उन्होंने पार्टी का नारा रखा है, “कर लिया है विचार, हमें चाहिए तेजस्वी सरकार “

पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब इंतजार है 10 नवंबर का इसी दिन किस के किस्मत का ताला खुलेगा पता चल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here