Saran Road Accident: शादी की रस्म अदा कर रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत 5 घायल

0
805
Hit And Run Case top Update in new bill
Hit And Run Case

Saran Road Accident: बिहार के सारण जिले में शादी का माहौल मातम में बदल गया। यहां पर शादी की रस्में अदा कर रहीं महिलाओं के झुंड को ट्रक ने रौंद दिया है जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं अन्य 5 महिलाएं बुरी तरह जख्मी बताई जा रही हैं। घटना मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। शादी वाले घर में मातम छाया है। अपने को खोने वाले लोग फूट फूटकर रो रहे हैं।

Saran Road Accident: मृतकों के नाम

Saran Road Accident
Saran Road Accident

इस भयंकर सड़क हादसे से पलक छपकते ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं। देखते ही देखते घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल महिलाओं को इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल भेजा गया है। महिलाओं को कुचलने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। घटना की खबर लगते ही आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

हादसे में मारी गई महिलाओं की पहचान दुमदुमा गांव निवासी 50 वर्षीय सैरूल बीबी, 45 वर्षीय नजमा बीबी और बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी 50 वर्षीय सैशा बेगम के रूप में कई गई है। घयलों की पहचान 50 वर्षीय खैरा बीबी, 40 वर्षीय नूरजहां खातून, 35 वर्षीय मनाजा खातून, 50 वर्षीय हसमुद्दीन उर्फ भोला मियां और गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी 35 वर्षीय शहाजहां खातून के रूप में हुई।

Saran Road Accident: पीड़ितों का बयान

Saran Road Accident
Saran Road Accident

घटना का शिकार होने वाले पीड़ितों ने बताया कि सभी लोग लुकमान हुसैन के बेटे की शादी में परौड़ के टीकमगढ़ बारात लेकर गए थे। बारात जाने के बाद रात में घर की महिलाएं डोमकच (वैवाहिक रस्म) कर रहीं थीं। उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक सामने से आई और महिलाओं को टक्कर मार दिया। 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here